Hanuman Ansh, Mirzapur: The Movie Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों एक तरफ पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ अपना जलवा दिखा रही है, तो दूसरी ओर नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी टिकट खिड़की से उतरने का नाम नहीं ले रही है. ऐसे में आइए जान लेते हैं दोनों फिल्मों की लेटेस्ट कमाई के बारे में…
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ का कलेक्शन
फिल्म ‘मिर्जापुर: द मूवी’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 12 दिन हो गए हैं. इन 12 दिनों में फिल्म ने शानदार कलेक्शन किया है. Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने अपनी रिलीज के 12वें दिन खबर लिखे जाने तक 3.26 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अभी फिल्म की कमाई के ये आंकड़े शुरुआती और अनुमानित हैं और फेरबदल संभव है.
टोटल कमाई
इसी के साथ अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म ने इन 12 दिनों में टोटल 193.46 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. अब अगर बात फिल्म ‘हनुमान अंश’ की करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 40 दिन पूरे हो गए हैं. वहीं, फिल्म के 40वें दिन के कलेक्शन की बात करें तो Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ने 40वें दिन खबर लिखे जाने तक 5.96 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन
इसी के साथ अगर टोटल कलेक्शन पर जाए, तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 40 दिनों में टोटल 228.84 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म की कमाई लगातार जारी है और इससे उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म जल्द ही 250 करोड़ का कारोबार कर लेगी. हालांकि, आने वाले दिनों में फिल्म का कलेक्शन कैसा होता है, इसका पता फिल्म के आने वाले दिनों में ही लगेगा.
‘हनुमान अंश’ की मजबूत पकड़
गौरतलब है कि फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बेहद मजबूत की है. हालांकि, जब फिल्म रिलीज हुई, तो इसे लोगों का कुछ खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था और फिल्म दो हफ्ते तक कुछ खास कमाई नहीं कर पाई थी, लेकिन जैसे ही फिल्म का तीसरा हफ्ता आया, तो इसने टिकट खिड़की पर शानदार शुरुआत की और अब फिल्म अच्छा कलेक्शन कर रही है.
फिल्म ‘दायरा’ रिलीज को तैयार
बता दें कि अब बॉक्स ऑफिस पर करीना कपूर खान और पृथ्वीराज की फिल्म ‘दायरा’ भी रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म को 18 सितंबर को रिलीज किया जा रहा है. ऐसे में अब देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की रिलीज का कितना असर बाकी फिल्मों की कमाई पर पड़ता है, जिसका पता फिल्म की रिलीज के बाद ही लगेगा.
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने रचा इतिहास, 2 करोड़ से भी कम बजट और 114 गुना का फायदा
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
42 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines