Hanuman Ansh: नीम करौली बाबा पर बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ बॉक्स ऑफिस पर कमाल का कलेक्शन कर रही है. कम बजट में बनी इस फिल्म ने टिकट खिड़की पर जमकर अपना जलवा दिखाया है. इस बीच अब ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे ज्यादा मुनाफा कमाने वाली फिल्म बन चुकी है क्योंकि फिल्म ने अपने बजट के मुकाबले बेहद कमाल का कलेक्शन किया है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ का कलेक्शन
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भारत में 193 करोड़ रुपये से ज्यादा कर ली है. वहीं, फिल्म ने दुनियाभर में 250 करोड़ रुपये से ऊपर की कमाई कर ली है. वहीं, अगर भारत की कमाई को आधार मानें तो फिल्म ने अपनी लागत का करीब 114 गुना कारोबार लिया है यानी फिल्म की अपनी लागत की तुलना में इसका रिटर्न करीब 11,270 फीसदी बैठता है. हालांकि, फिल्म के वास्तविक मुनाफे का आकलन करने के लिए वितरण, प्रचार और अन्य खर्चों को भी अलग से देखना जरूरी है.
कम बजट और मोटा मुनाफा
वहीं, अगर कम बजट की फिल्मों से इसकी तुलना की बात करें तो अब इसकी तुलना फिल्म ‘जय संतोषी मां’ से हो चुकी है. दरअसल, साल 1975 में आई इस फिल्म को करीब 30 लाख रुपये में बनाया गया था और इसने लगभग 5.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था यानी फिल्म ने अपनी लागत का करीब 17.5 गुना कारोबार किया था.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने भी किया कमाल
फिल्म की कमाई में से लागत घटाने पर इसका मुनाफा करीब 16.5 गुना बैठता है. बता दें कि लंबे समय तक फिल्म ‘जय संतोषी मां’ को भारतीय सिनेमा में कम लागत के मुकाबले असाधारण कमाई करने वाली फिल्मों के उदाहरण के तौर पर देखा जाता रहा है. वहीं, अब फिल्म ‘हनुमान अंश’ को भी वैसे ही देखा जा रहा है.
फिल्म में कोई बड़ा स्टार नहीं
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की बात करें तो इसका वास्तविक बजट 1.70 करोड़ रुपये बताया गया है. इस हिसाब से फिल्म ने बेहद कमाल की कमाई कर ली है और इसका कलेक्शन अभी भी जारी है. इस फिल्म की सबसे बड़ी खास बात ये है कि इसमें कोई भी बड़ा स्टार नहीं था और ना ही फिल्म को बड़े बजट में बनाया गया था, लेकिन फिर भी फिल्म ने कमाल कर दिया है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ की कमाई जारी
गौरतलब है कि 1.70 करोड़ रुपये के ऑडिटेड बजट में बनी फिल्म ‘हनुमान अंश’ ने 193 करोड़ रुपये से ज्यादा की भारतीय कमाई की है, जो इसे भारतीय सिनेमा की सबसे असाधारण कम बजट वाली सफल फिल्मों में शामिल करती है. हालांकि, अभी भी फिल्म की कमाई जारी है, देखने वाली बात होगी कि इस फिल्म की कमाई कहां जाकर रुकती है.
यह भी पढ़ें- Daayra का नया प्रोमो रिलीज, कब और कहां आएगी करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
41 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines