Haiwaan X Review: मशहूर अभिनेता अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच अब एक्स यूजर्स ने भी फिल्म को लेकर अपना पक्ष रखा है. आइए जानते हैं कि फिल्म को देखने के बाद एक्स यूजर्स का क्या कहना है?
फिल्म को देख क्या बोले एक्स यूजर्स?
फिल्म ‘हैवान’ का पहला शो देखने के बाद सोशल मीडिया पर दर्शकों इस पर अपना-अपना रिएक्शन दे रहे हैं. लोगों ने फिल्म की तारीफ की है. साथ ही इस फिल्म का अच्छा बताया है. इंटरनेट पर सामने आए लोगों के रिव्यू से साफ है कि यूजर्स को फिल्म पसंद आई है.
यूजर्स ने क्या कहा?
एक यूजर ने फिल्म का रिव्यू देते हुए लिखा है कि ये ओरिजनल रिवेंज थ्रिलर फिल्म है. विलेन के अभिनय का लेवल अक्षय कुमार ने बढ़ा दिया है. फिल्म में मोहनलाल का कैमियो शानदार है और सैफ की एक्टिंग भी बढ़िया है. ये फिल्म ‘ओप्पम’ से काफी अलग और बेहतर है.
एक और यूजर का रिएक्शन
इसके अलावा एक और यूजर ने लिखा है कि फिल्म ‘हैवान’ एक पूरी तरह से पैसा वसूल मास एंटरटेनर है. आज सिनेमाघरों में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के बीच का जबरदस्त और रोमांचक मुकाबला दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है. एक और यूजर ने फिल्म को लेकर लिखा है कि और फिर आते हैं मोहनलाल. मैं कुछ भी खुलासा नहीं करूंगा, लेकिन फिल्म ‘हैवान’ में उनकी उपस्थिति फिल्म के सबसे यादगार सीन्स में से एक है और उनका कैमियो कमाल का है.
फिल्म ‘टशन’
गौरतलब है कि फिल्म ‘हैवान’ में अक्षय कुमार और सैफ अली खान करीब 18 साल एक बाद साथ नजर आए हैं. बता दें कि दोनों को आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ (Tashan) में एक साथ देखा गया था. इसके बाद निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में दोनों की जोड़ी करीब 18 साल बाद थिएटर में वापस लौटी है. अब देखने वाली बात ये भी होगी कि इस जोड़ी का री-यूनियन फैंस का दिल जीत पाता है या नहीं.
यह भी पढ़ें- Akshay Kumar या Saif Ali Khan… Haiwaan के लिए किसने ली ज्यादा फीस?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
10 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
11 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
15 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines