Haiwaan Teaser Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘हैवान’ का टीजर रिलीज हो गया है. फिल्म का टीजर बेहद धांसू है और किसी को भी डर का अहसास हो सकता है. टीजर के चंद सेकंड के वीडियो ने सोशल मीडिया पर आते ही लोगों की धड़कने बढ़ा दी हैं.
अक्षय कुमार ने शेयर किया पोस्ट
अक्षय कुमार ने अपने इंस्टाग्राम पर फिल्म ‘हैवान’ का टीजर शेयर किया है. फिल्म के टीजर वीडियो को शेयर करते हुए लिखा गया है कि सब कुछ दिखता है, किसी को कुछ भी याद नहीं आता, हैवानियत अब नहीं रुकेगी. अक्षय और सैफ अली खान की ये फिल्म 11 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी.
यूजर्स ने दिया रिएक्शन
फिल्म ‘हैवान’ का टीजर देखने के बाद फैंस और यूजर्स भी इस पर अपना रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने इस पर कमेंट करते हुए लिखा है कि क्या कमाल का टीजर है. दूसरे यूजर ने कहा कि धांसू, डर लग रहा है. एक और यूजर ने कहा कि ये तो सच में हैवानियत है. एक अन्य यूजर ने लिखा कि फिल्म का इंतजार. इस तरह से लोगों ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है.
साइको-थ्रिलर फिल्म
इसके अलावा अगर फिल्म ‘हैवान’ की बात करें तो ये एक अपकमिंग बॉलीवुड साइको-थ्रिलर फिल्म है. इस फिल्म का निर्देशन प्रियदर्शन कर रहे हैं. इसमें अक्षय कुमार और सैफ अली खान ने बेहद अहम रोल अदा किया है. बता दें कि इस फिल्म में दोनों स्टार 18 साल बाद बड़े पर्दे पर एक साथ वापसी कर रहे हैं.
फिल्म की कहानी
साथ ही फिल्म की कहानी की बात करें तो इसमें बहुत बड़ा ट्विस्ट है. इस फिल्म में अक्षय कुमार कोई सीधे-साधे हीरो या पुलिसवाले नहीं बने हैं बल्कि इस बार वो प्ले कर रहे हैं एक क्रूर, बेरहम और साइको किलर (विलेन) का रोल, जो अपने परिवार का बदला लेने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है और सैफ एक नेत्रहीन केयरटेकर के रोल में हैं.
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 का नया प्रोमो रिलीज, इस बार क्या होगा खास? Salman Khan ने किया ऐलान
संबंधित खबरें
हुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
1 hr agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
4 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
12 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
17 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
21 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
22 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
1 day ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
1 day agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
1 day ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines