हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

थिएटर में रिलीज से पहले मिला ओटीटी का हिंट, किस प्लेटफॉर्म पर आएगी अक्षय-सैफ की Haiwaan?

Haiwaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ अभी रिलीज भी नहीं हुई है और इसकी ओटीटी रिलीज की चर्चा हो रही है. आइए जानते हैं कि फिल्म किस ओटीटी पर आ सकती है?

विज्ञापन
Haiwaan. IMAGE CREDIT- SOCIAL MEDIA

Haiwaan OTT Release: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ की रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है. ये फिल्म अगले महीने रिलीज की जा रही है. अक्षय और सैफ की ये फिल्म पहले थिएटर्स में रिलीज होगी और उसके कुछ समय बाद ओटीटी पर आएगी, लेकिन अब सवाल ये है कि फिल्म को किस ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा? तो आपको बता देते हैं कि इसका जवाब भले ही मेकर्स ने अभी नहीं दिया, लेकिन हिंट जरूर दे दिया है. आइए जानते हैं कि फिल्म को किस ओटीटी पर रिलीज किया जाएगा?

किस ओटीटी पर आएगी फिल्म?

फिल्म ‘हैवान’ की ओटीटी रिलीज की अगर बात करें तो फिल्म के जो ऑफिशियल पोस्टर हैं, उनपर सोनीलिव का लोगो है, जिससे कयास लगाए जा रहे हैं कि थिएटर में रिलीज होने के बाद ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म सोनीलिव पर रिलीज हो सकती है. हालांकि, फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर ये कंफर्म नहीं है क्योंकि इसको लेकर अभी मेकर्स ने कुछ रिवील नहीं किया है, लेकिन फिल्म के पोस्टर यही हिंट दे रहे हैं.

मेकर्स ने नहीं दी जानकारी

फिल्म के मेकर्स ने अभी ना सिर्फ इसके ओटीटी प्लेटफॉर्म को रिवील किया है बल्कि इसकी रिलीज डेट पर भी कोई जानकारी नहीं है. गौरतलब है कि हिंदी फिल्में आमतौर पर अपनी थिएटर रिलीज के 45 से 60 दिनों बाद स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर आती हैं, लेकिन अग पोस्टर की जानकारी सही है, तो उनके अनुसार, ‘हैवान’ का ओटीटी प्रीमियर सोनीलिव पर होगा जबकि फिल्म के सैटेलाइट राइट्स सोनी मैक्स को बेचे जा चुके हैं.

विज्ञापन

कब रिलीज होगी फिल्म?

इस फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान बेहद अहम किरदार निभा रहे हैं. प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित फिल्म ‘हैवान’ 11 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. सैफ और अक्षय के अलावा फिल्म में श्रिया पिलगांवकर, सैयामी खेर, बोमन ईरानी, ​​राजेश शर्मा और अन्य कलाकार शामिल हैं.

फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक

बता दें कि फिल्म ‘हैवान’, मोहनलाल की फिल्म ‘ओप्पम’ का हिंदी रीमेक है. साथ ही फिल्म ‘ओप्पम’ के लीड हीरो मोहनलाल के इस थ्रिलर में कैमियो करने की अफवाहें हैं. हालांकि, इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. अब देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म टिकट खिड़की पर आने के बाद कैसा परफॉर्म करेगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Wamiqa Gabbi क्यों हो रहीं ट्रोल? Awarapan 2 के इवेंट से वायरल हुआ हसीना का वीडियो

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola