Haiwaan Cast Fees: बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ सिनेमाघरों मे रिलीज हो चुकी है. फिल्म का लोगों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच आइए जान लेते हैं कि इस फिल्म के लिए किसने कितनी फीस चार्ज की है और अक्षय और सैफ में से किसने मोटी रकम ली है. आइए जानते हैं फिल्म की स्टारकास्ट की फीस?
फिल्म ‘हैवान’ की कास्ट की फीस
अक्षय कुमार
फिल्म ‘हैवान’ के लिए अक्षय कुमार की फीस की अगर बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने 54 करोड़ रुपये लिए. फिल्म की शूटिंग उन्होंने सिर्फ 12 दिनों में पूरी की है. बता दें कि अक्षय और प्रियदर्शन पहले भी कई फिल्मों में साथ काम कर चुके हैं, जिनमें ‘भूत बंगला, फिर हेरा फेरी और अन्य’ शामिल हैं.
सैफ अली खान
वहीं, अगर इस फिल्म के लिए सैफ अली खान की फीस की बात करें तो रिपोर्ट्स के अनुसार, सैफ ने फिल्म ‘हैवान’ के लिए सिर्फ 8 करोड़ रुपये लिए हैं. फिल्म के लिए सैफ की फीस अक्षय कुमार से बेहद कम है और इस फिल्म के लिए अक्षय कुमार ने सबसे ज्यादा फीस ली है.
प्रियदर्शन
हालांकि, फिल्म के निर्देशक प्रियदर्शन की फीस सैफ अली खान से ज्यादा है. खबरों के अनुसार, प्रियदर्शन ने फिल्म ‘हैवान’ के लिए 14 करोड़ रुपये बतौर फीस लिए हैं. हालांकि, फिल्म के बाकी स्टारी की फीस को लेकर कोई जानकारी नहीं आई है और इन तीनों की फीस भी सिर्फ रिपोर्ट्स के आधार पर है. इस पर मेकर्स या फिर इन स्टार्स की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी नहीं आई है.
फिल्म का पहला दिन
गौरतलब है कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार की ये फिल्म सिनेमाघरों में अपना जलवा दिखा रही है. आज 11 सितंबर को फिल्म को रिलीज किया गया है और ये फिल्म पहले दिन कितना कलेक्शन करेगी ये देखने वाली बात होगी. फिल्म की पहले दिन की कमाई से अंदाजा लगाया जा सकता है कि ये फिल्म आगे कैसा परफॉर्म करेगी.
18 साल बाद एक साथ दिखे सैफ और अक्षय
बता दें कि सैफ अली खान और अक्षय कुमार इस फिल्म से 18 साल बाद पर्दे पर वापस आए हैं. जी हां, दोनों को आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ (Tashan) में एक साथ देखा गया था. इसके बाद निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में दोनों की जोड़ी करीब 18 साल बाद थिएटर में वापस लौटी है. अब देखने वाली बात ये भी होगी कि इस जोड़ी का री-यूनियन फैंस का दिल जीत पाता है या नहीं.
यह भी पढ़ें- Kala Hiran अभी नहीं है रिलीज के लिए तैयार, फिल्म के मेकर्स ने हाई कोर्ट में क्या कहा?
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
10 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
13 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
14 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
15 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
18 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines