Haiwaan Box Office Collection Day 1: बॉक्स ऑफिस पर अक्षय कुमार और सैफ अली खान की फिल्म ‘हैवान’ दस्तक दे चुकी है. फिल्म के ओपनिंग डे का कलेक्शन आ गया है. हालांकि, फिल्म ने बहुत शानदार ओपनिंग तो नहीं की है, लेकिन ठीक-ठाक ही कलेक्शन किया है. आइए जानते हैं कि पहले दिन फिल्म ने कितनी कमाई की है?
‘हैवान’ का पहले दिन का कलेक्शन
Sacnilk.com के अनुसार, फिल्म ‘हैवान’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर 3.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. फिल्म को लेकर 6 से 8 करोड़ की ओपनिंग की उम्मीदें थी, लेकिन फिल्म टिकट खिड़की पर 5 करोड़ की भी ओपनिंग नहीं कर पाई. हालांकि, अब उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म ओपनिंग डे पर अच्छी कमाई कर सकती है और वीकेंड पर इसके कलेक्शन में उछाल देखने को मिल सकता है.
18 साल बाद साथ दिखे सैफ और अक्षय
गौरतलब है कि फिल्म ‘हैवान’ से सैफ अली खान और अक्षय कुमार करीब 18 साल बाद पर्दे पर नजर आए हैं. इसके पहले दोनों को आखिरी बार साल 2008 में आई फिल्म ‘टशन’ (Tashan) में एक साथ देखा गया था. अब इसके बाद निर्देशक प्रियदर्शन की इस साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में दोनों की जोड़ी करीब 18 साल बाद थिएटर में वापस लौटी है.
‘मिर्जापुर; द मूवी’ का बॉक्स ऑफिस पर राज
वहीं, अगर फिल्म की एडवांस बुकिंग की बात करें तो फिल्म ‘हैवान’ की एडवांस बुकिंग भी कुछ खास नहीं हुई थी. दरअसल रिलीज से पहले इस फिल्म की बहुत ज्यादा चर्चा नहीं दिखी, जिसका सीधा असर फिल्म की प्री सेल पर भी पड़ा. वहीं, इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर क्राइम थ्रिलर ‘मिर्जापुर; द मूवी’ भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही है.
फिल्म ‘हनुमान अंश’ भी टिकट खिड़की पर मौजूद
इतना ही नहीं बल्कि इसके अलावा फिल्म ‘हनुमान अंश’ का भी बॉक्स ऑफिस पर कब्जा है. ऐसे में इन दोनों फिल्म की वजह से ‘हैवान’ का खेल बिगड़ गया है और ये फिल्म ना तो उम्मीद के मुताबिक प्री सेल कर पाई और ना ही बॉक्स ऑफिस पर इसका ओपनिंग डे कुछ खास रहा.
फिल्म की कास्ट
अब देखने वाली बात ये होगी कि फिल्म टिकट खिड़की पर आगे कैसा परफॉर्म करती है. साथ ही ये भी देखना होगा कि फिल्म को वीकेंड का फायदा मिलता है या नहीं. अगर वीकेंड पर भी फिल्म की कमाई में इजाफा नहीं हुआ, तो फिल्म के लिए बॉक्स ऑफिस पर आगे रहना बहुत मुश्किल हो जाएगा. इसलिए फिल्म की कमाई में उछाल आना बेहद जरूरी है. फिल्म के मेकर्स को भी वीकेंड से बड़ी उम्मीदें हैं. फिल्म में अक्षय कुमार और सैफ अली खान के अलावा बोमन ईरानी, श्रिया पिलगांवकर और सैयामी खेर भी अहम किरदारों में हैं.
यह भी पढ़ें- सुरैया ने अपने फैन को ही क्यों बनाया मेकअप आर्टिस्ट? लाहौर से पैदल पहुंचा था मुंबई
संबंधित खबरें
अमिताभ बच्चन से सनी देओल तक, बॉलीवुड सितारों ने दी फैंस को दिवाली की बधाई
7 hrs ago'वनवास खत्म...', रवि दुबे के 'रामायण' लुक पर भावुक हुईं सरगुन मेहता
10 hrs ago'दिवाली एंथम' बना कुमार सानू का ये गाना, 27 साल से कर रहा राज!
11 hrs ago'रामायण' लीक करने वालों के खिलाफ होगी कानूनी कार्रवाई! मेकर्स ने दी चेतावनी
12 hrs agoदिवाली पर 'रामायण' का धमाका! बॉक्स ऑफिस पर 3 दिनों में 300 करोड़ किए पार
15 hrs agoअचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
1 day ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 days agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
2 days agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
2 days agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines