Rajesh Khanna: भारतीय सिनेमा के पहले ऑफिशियल ‘सुपरस्टार’ राजेश खन्ना की फिल्मों के लोग अलग ही दीवाने होते थे. उनकी फिल्मों का हर किसी को बेहद बेसब्री से इंतजार रहता है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि सुपरस्टार राजेश खन्ना कभी भी सेट पर टाइम से नहीं जाते थे और उन्हें फिल्मों के सेट पर देर से जाने की आदत थी. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिसके सेट पर राजेश खन्ना टाइम से जाने लगे थे. आइए जानते हैं इस फिल्म के बारे में और इससे जुड़े किस्से के बारे में…
फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’
दरअसल, राजेश खन्ना अपने पीक टाइम में बहुत सारी फिल्में कर रहे थे. एक बार उन्हें साउथ की फिल्म मिली और अपनी मुंह मांगी रकम पर उन्होंने इस फिल्म को साइन किया था. इस फिल्म के प्रोड्यूसर का नाम था चिन्नपा देवर और फिल्म का नाम था ‘हाथी मेरे साथी’. साउथ इंडस्ट्री में हर एक चीज को लेकर बहुत अनुशासन है.
लोगों पर चिल्लाने लगे प्रोड्यूसर
साउथ फिल्म इंडस्ट्री में लेट-लतीफी नहीं चलती है और सब कुछ समय पर होता है. फिल्म के सेट पर राजेश खन्ना दो-तीन दिन लेट पहुंचे, तो इसके बाद फिल्म के प्रोड्यसर ने लाइटमैन को डांटना शुरू कर दिया और वो जोर-जोर से उसे डांटने लगे. अगले दिन भी वो कभी लाइट वाले के ऊपर चिल्ला रहे हैं, तो कभी मेकअप वाले के ऊपर चिल्ला रहे हैं.
हैरान हुए राजेश खन्ना
फिल्म के प्रोड्यूसर कभी कॉस्ट्यूम, तो कभी प्रोडक्शन के ऊपर चिल्लाते. ये देखकर राजेश खन्ना बड़े हैरान हुए कि ये क्या होता है, मैं जब भी सेट पर आता हूं, तो प्रोड्यूसर किसी ना किसी पर चिल्लाते रहते हैं. आखिर इसके पीछे की वजह क्या है? तब डरते-डरते उन्हें कारण बताया गया कि सर आप रोज लेट आते हैं. आप तो हैं स्टार, आपको तो प्रोड्यूसर कुछ कह नहीं सकता, लेकिन आपका गुस्सा यूनिट के दूसरे लोगों के ऊपर उतर जाता है.
टाइम पर आने लगे सुपरस्टार
किसी ने कहा कि करनी आपकी है, लेकिन भरनी गरीब आदमी की. ये बात सुनकर राजेश खन्ना सकते में आ गए और उन्हें इस बात का एहसास हुआ कि उनके लेट आने से बाकी लोगों को बेवजह की डांट पड़ रही है. इसके बाद मन ही मन उन्होंने ये फैसला कर लिया कि कम से कम वो फिल्म ‘हाथी मेरे साथी’ के सेट पर समय से आएंगे और कभी लेट नहीं होंगे. इसके बाद ऐसा ही हुआ और वो अगले दिन से ही समय पर आने लगे.
यह भी पढ़ें- Hanuman Ansh ने 40वें दिन कितना किया कलेक्शन, Mirzapur: The Movie का कैसा हाल?
संबंधित खबरें
हॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 hrs agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
5 hrs agoLIVE: श्रद्धा कपूर की 'ईठा' का नया पोस्टर हुआ रिलीज
5 hrs agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
23 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
1 day agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
1 day ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
1 day ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
1 day ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
2 days ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines