क्या गोविंदा सच में कर रहे थे दूसरी शादी? पत्नी सुनीता के दावे पर एक्टर के मैनेजर का खुलासा

Govinda, Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा की पर्सनल लाइफ लगातार सुर्खियों में छाई हुए है. इस बीच अब सुनीता के गोविंदा के दूसरी शादी वाले दावे पर एक्टर के मैनेजर ने खुलासा किया है.

Govinda, sunita Ahuja

सुनीता के दावे पर गोविंदा के मैनेजर का खुलासा. image credit- Sunita Instagram

Govinda, Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और उनकी वाइफ सुनीता अहूजा बीते कुछ समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सोशल मीडिया से लेकर खबरों के बाजार तक कपल को लेकर खूब बातें हो रही हैं. गोविंदा की वाइफ सुनीता ने हाल ही में दावा किया था कि गोविंदा दूसरी शादी करने के बारे में सोच रहे थे. अब गोविंदा के मैनेजर ने इस पर अपना रिएक्शन दिया है. आइए जानते हैं कि गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा का क्या कहना है?

विज्ञापन

गोविंदा के मैनेजर का खुलासा

दरअसल, गोविंदा के मैनेजर शशि सिन्हा ने इन दावों पर सीधा जवाब दे दिया है. इंडिया टुडे से बातचीत में उन्होंने कहा कि अगर गोविंदा सच में तलाक या फिर किसी दूसरे रिश्ते को चाहते, तो वो खुद इसकी पहल करते, लेकिन ऐसा नहीं है और इस विवाद का असर बच्चों पर भी होने की बात कही है.

विज्ञापन

क्या बोले शशि सिन्हा?

शशि सिन्हा ने बात करते हुए कहा कि मैं ये बात आपसे ही सुन रहा हूं क्योंकि ऐसा कुछ नहीं है और ना ही होगा. कोई दूसरी शादी नहीं हो रही है और वो उनकी वाइफ हैं. उनके दिमाग में जरूर कुछ चल रहा होगा, तभी उन्होंने ऐसा दावा किया है. शशि ने सुनीता के तलाक वापस लेने पर कहा कि अगर गोविंदा सच में ऐसा चाहते, तो वो खुद इसकी पहल कर सकते थे, लेकिन तलाक की याचिका सुनीता ने फाइल की थी.

दोनों मैच्योर हैं- शशि

इसके बाद अब उन्होंने इसे वापस लेने का फैसला लिया है. शशि ने कहा कि दोनों ही समझदार हैं और मैच्योर हैं और गोविंदा ने कभी भी सार्वजनिक रूप से सुनीता के खिलाफ एक शब्द नहीं कहा है, लेकिन सुनीता ने निजी बातों को सार्वजनिक किया है. मुझे यकीन है कि दोनों अपने और अपने बच्चों के लिए सबसे अच्छा चाहते हैं.

विज्ञापन

मैनेजर ने किया गोविंदा का बचाव

इसके अलावा उन्होंने कहा कि हमें नहीं पता कि उन्हें क्या हुआ कि उन्होंने अपना फैसला वापस ले लिया, लेकिन हम उम्मीद कर सकते हैं कि चीजें ठीक हो जाएंगी और ये बच्चों की बेहतरी के लिए भी अच्छा है क्योंकि वो इस सारी नकारात्मकता से सच में प्रभावित होते हैं. इसी के साथ शशि ने अभिनेता गोविंदा का बचाव करते हुए कहा कि गोविंदा ऐसा कोई काम नहीं करेंगे, जिससे उनकी छवि को नुकसान हो.

करियर पर ध्यान दे रहे गोविंदा

गोविंदा के मैनेजर शशि का कहना है कि अभिनेता इस समय अपने करियर पर ध्यान दे रहे हैं. साथ ही शशि ने गोविंदा की दूसरी शादी से जुड़ी सभी चर्चाओं को नकारा है. अब उम्मीद की जा रही है कि कपल के बीच चीजें ठीक हो जाएं और सब पहले की तरह सामान्य हो जाए.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ