Ganesh Chaturthi 2026: आज 14 सितंबर को पूरे देश में गणेश चतुर्थी की धूम है. देशभर में गणेश चतुर्थी का त्योहार धूमधाम से मनाया जा रहा है. आम लोगों से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी बप्पा की भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं. गणेश चतुर्थी के खास मौके पर सिंगर नीति मोहन ने अपना नया गाना रिलीज किया है, जो सिर्फ 24 घंटे में बनकर तैयार हुआ है. इसके बारे में खुद सिंगर ने खुलासा किया है. आइए जानते हैं कि इसे लेकर उनका क्या कहना है?
नीति मोहन का गाना
मशहूर सिंगर नीति मोहन ने गणेश चतुर्थी पर अपना नया गाना ‘बप्पा घर आए’ रिलीज किया है. बीते दिन सिंगर का ये गाना यूट्यूब पर आया है, जो आते ही छा गया है. इस गाने के बारे में बात करते हुए नीति ने कहा कि ‘बप्पा घर आए’ का सफर सिर्फ एक ही दिन का था, जो 24 घंटे में पूरा हो गया.
24 घंटे में तैयार हुआ ‘बप्पा घर आए’
नीति ने आगे कहा कि ये गाना सिर्फ एक दिन में बनकर तैयार हुआ है. पहले इसे लिखा गया और फिर इसकी रिकॉर्डिंग हुई. इसके बाद म्यूजिक वीडियो की शूटिंग भी उसी दिन पूरी हो गई और ये सब सिर्फ 24 घंटे में हुआ. नीति ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा कि हमारे लिए ये किसी चमत्कार जैसा था.
क्या बोलीं नीति?
नीति ने कहा कि लाइफ में कई बार कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिन्हें ज्यादा सोचने या प्लान करने की जरूरत नहीं होती. आप उन्हें अपने आप होने देते हैं और फिर सब कुछ सही समय पर सामने आ जाता है. इस गाने को लेकर हमारे साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ है. इतना खास गाना इतनी जल्दी तैयार हो गया.
लोगों का पसंद आया गाना
इसके आगे नीति ने कहा कि मुझे जब भी बप्पा के लिए गाने का मौका मिलता है, तो मैं इसे अपने लिए एक आशीर्वाद मानती हूं. उन्होंने कहा कि ‘बप्पा घर आए’ सुनने में मधुर है, लेकिन इसमें ढोल, नगाड़े और बांसुरी जैसे वाद्य यंत्रों को शामिल करके इसे काफी संगीतपूर्ण और भव्य एहसास दिया गया है. नीति का ये गाना फैंस को बेहद पसंद आ रहा है और लोग इस पर प्यार लुटा रहे हैं.
यूट्यूब पर सुन सकते हैं सॉन्ग
नीति के इस गाने को उनके यूट्यूब चैनल नीति मोहन पर सुना जा सकता है. इस गाने को शान लोचन सिंह ने संगीत दिया है और इसके बोल कनिष्क सहर ने लिखे हैं. अगर आपने भी अभी तक इस गाने को नहीं सुना है, तो आप इसे तुरंत यूट्यूब पर सुन सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Daayra का सबसे महंगा स्टार कौन, Kareena Kapoor और Prithviraj के अलावा किस पर हुआ कितना खर्चा?
संबंधित खबरें
तुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
34 mins ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
50 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
16 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
19 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
21 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines