Ambani Family Ganesh Chaturthi 2026: अंबानी फैमिली हर साल गणेश चतुर्थी का फेस्टिवल धूमधाम से सेलिब्रेट करती है. इस बार भी अंबानी फैमिली ने गणपति उत्सव, जिसमें बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए. करीना-सैफ से लेकर सलमान खान तक फिल्मी दुनिया के स्टार्स ने अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शिरकत की. आइए जानते हैं कि इस बार कौन-कौन अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में शामिल हुआ है?
अंबानी फैमिली का गणपति उत्सव
करीना कपूर-सैफ अली खान
अंबानी फैमिली के गणेश चतुर्थी सेलिब्रेशन में करीना कपूर और सैफ अली खान अपने बच्चों के साथ शामिल हुए. इस दौरान पूरे परिवार ने खूब लाइमलाइट चुराई. करीना ने येलो रंग का आउटफिट पहना था और सैफ रेड कलर के कुर्ते में नजर आए. साथ ही बच्चों ने ब्लैक और ब्लू कलर का आउटफिट पहना था.
सलमान खान का लुक
इस दौरान सलमान खान ने भी अपने स्वैग के साथ एंट्री ली. भाईजान ने डेनिम जींस और लाइट कलर शर्ट पहनी थी. साथ ही माथे पर रूमाल बांधा था, जिसमें वो कमाल के हैंडसम लग रहे थे.
कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा
इसके अलावा एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और उनके पति सिद्धार्थ मल्होत्रा भी ट्रेडिशनल लुक में नजर आए. कियारा ने बेबी पिंक कलर की साड़ी पहनी थी और ग्रीन कलर का नेकलेस पेयर किया था. वहीं, सिद्धार्थ को कुर्ता पायजामा में देखा गया, जिसमें वो कमाल लग रहे थे.
फैमिली संग पहुंचे सचिन तेंदुलकर
इसके अलावा सचिन तेंदुलकर भी अपने पूरे परिवार के साथ नजर आए. सचिन तेंदुलकर का पूरा परिवार ट्रेडिशनल लुक में नजर आए और सभी ने जमकर लाइमलाइट चुराई.
विक्की कौशल और कैटरीना कैफ
इस खास मौके पर विक्की कौशल और कैटरीना कैफ भी एक साथ नजर आए. इस दौरान कपल ने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया था, जिसमें दोनों ही बेहद सुंदर लग रहे थे. कैटरीना ने ग्रीन कलर का हैवी सूट पहना था. इसके साथ बालों को खुला रखा था और चोकर नेकलेस, लॉन्ग ईयररिंग्स और बड़ी सी बिंदी लगाई थी. वहीं, विक्की कौशल को व्हाइट कलर के कुर्ता और पायजामा में देखा गया है.
जेनेलिया-रितेश भी साथ दिखे
इसी के साथ एक्ट्रेस जेनेलिया भी पति रितेश का हाथ थामे नजर आईं. जेनेलिया ने ग्रीन कलर का लहंगा पहना था और ब्लू दुप्ट्टा कैरी किया था. उन्होंने पर्ल जूलरी और फूलों से अपना लुक कंप्लीट किया था और वो पूरे लुक में बहुत खूबसूरत लग रही थीं. साथ ही रितेश को ब्लैक कलर के धोती- कुर्ते में देखा गया.
नीता अंबानी का लुक
वहीं, अगर नीता अंबानी की बात करें तो गणेश उत्सव में नीता अंबानी ने ऑरेंज कलर की साड़ी पहनी थी. साड़ी के सात उन्होंने मिडिल पार्टेड हेयरस्टाइल बनाया था. इसी के साथ उन्होंने हैवी नेकलेस कैरी किया और उनके पूरे लुक की हाईलाइट उनकी जूलरी ही रही, जो हर किसी को बेहद पसंद आ रही है.
रेखा का लुक भी चर्चा में
इसके अलावा बॉलीवुड एक्ट्रेस रेखा भी पहुंची थी, जिनके लुक पर हर किसी की नजरें ठहर गईं. हमेशा की तरह इस बार भी रेखा ने अपने लुक से हर किसी का ध्यान खींच लिया. रेखा ने साड़ी के साथ बहुत सारी ज्वैलरी कैरी की थी और इस लुक में वो बला की खूबसूरत लग रही थीं.
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर
बॉलीवुड के शानदार कपल में से एक आलिया भट्ट और रणबीर कपूर भी इस दौरान एक साथ नजर आए. कपल को इस दौरान ट्रेडिशनल लुक में देखा गया और दोनों ने पैप्स को जमकर पोज दिए.
यह भी पढ़ें- ‘जब नफरत में बदला प्यार…’, दिलीप कुमार ने मुधबाला को क्यों मारा था थप्पड़?
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines