Friday Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों कई फिल्में मौजूद हैं. आज भी टिकट खिड़की पर कई फिल्में आई हैं. थिएटर में सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ पहले से ही मौजूद है. आइए जानते हैं कि बॉक्स ऑफिस पर मौजूद फिल्मों का कैसा हाल है?
बॉक्स ऑफिस पर मौजूद फिल्मों का कलेक्शन
मर्दानी 3
रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ को बॉक्स ऑफिस पर आए 8 दिन हो गए हैं. ये फिल्म कमाई के लिए पूरे जोर लगा रही है. हालांकि, उम्मीद के हिसाब से इसका कलेक्शन नहीं हो रहा है और इसकी कमाई धीरे-धीरे चल रही है. फिल्म की 8वें दिन की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन 0.75 लाख रुपये (खबर लिखे जाने तक) की कमाई की है.
बॉर्डर 2
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इस फिल्म को रिलीज हुए 15 दिन हो गए हैं. फिल्म ने अपनी रिलीज के 15वें दिन खबर लिखे जाने तक 1.42 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. फिल्म का 15 दिन का टोटल कलेक्शन 295.82 करोड़ रुपये हो गया है.
विद लव
इसके अलावा फिल्म ‘विद लव’ भी इस लिस्ट में शामल है. फिल्म ‘विद लव’ का आज बॉक्स ऑफिस पर पहला दिन था. इस फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन 0.35 लाख रुपये (खबर लिखे जाने तक) का कलेक्शन किया है. तमिल और तेलुगु में रिलीज हुई ये फिल्म एक रोमांटिक फिल्म है.
भाभीजी घर पर हैं
फिल्म ‘भाभीजी घर पर हैं’ भी बॉक्स ऑफिस पर आ चुकी है. इस फिल्म की कमाई की बात करें तो इसने खबर लिखे जाने तक बॉक्स ऑफिस पर 0.08 लाख रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म में रोहिताश्व गौर, मुकेश तिवारी, शुभांगी आत्रे, आसिफ शेख, रवि किशन और विदिशा श्रीवास्तवा लीड रोल में हैं.
वध 2
फिल्म ‘वध 2’ भी इस लिस्ट में है. इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 0.27 लाख रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म में नीना गुप्ता, संजय मिश्रा, योगिता बिहानी, अक्षय डोगरा, कुमुद मिश्रा, अमित सिंह, शिल्पा शुक्ला जैसे एक्टर्स लीड रोल में हैं. गौरतलब है कि इन सभी फिल्मों के आंकड़े sacnilk.com से लिए गए हैं और ये अभी शुरुआती और अनुमानित है. इनमें बदलाव हो सकता है.
यह भी पढ़ें- Gaurav Khanna की वाइफ का बना मजाक, इंटरनेट पर वायरल वीडियो ने डाउन की एक्टर की इज्जत!
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
18 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
19 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
21 hrs agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
1 day ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines