February Upcoming Release 2026: बॉक्स ऑफिस से लेकर थिएटर तक फिल्मों का आना-जाना लगा रहता है. हर महीने सिनेमाघरों में कई छोटी-बड़ी फिल्में रिलीज होती हैं. इस बीच हम आपको फरवरी के महीने में रिलीज होने वाली फिल्मों के बारे में बता रहे हैं. फरवरी का पूरा महीना एंटरटेनमेंट से भरा होने वाला है. आइए जानते हैं कि इस महीने कौन-कौन-सी फिल्में रिलीज होंगी? जिसमें कॉमेडी, एक्शन, क्राइम, थ्रिलर और रोमांस का तड़का देखने को मिलेगा.
कौन-कौन-सी फिल्में होंगी रिलीज?
ओ’रोमियो
शाहिद कपूर की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘ओ’रोमियो’ फरवरी के महीने में रिलीज होने वाली है. इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म में शाहिद के साथ तृप्ति डिमरी लीड रोल में नजर आएंगी. साजिद नाडियाडवाला के प्रोडक्शन नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस रोमांटिक एक्शन थ्रिलर फिल्म को बनाया गया है, जिसे 13 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा.
अस्सी
तापसी पन्नू की फिल्म ‘अस्सी’ भी फरवरी में ही रिलीज होगी. इस फिल्म की रिलीज का फैंस इंतजार कर रहे हैं. फिल्म में तापसी एक वकील के किरदार में नजर आने वाली हैं. इस फिल्म को शाहिद कपूर की फिल्म के बाद 20 फरवरी को रिलीज किया जाएगा.
तू या मैं
शाहिद कपूर की फिल्म के साथ शनाया कपूर की फिल्म भी रिलीज होने वाली हैं. फिल्म ‘तू या मैं’ 13 फरवरी को रिलीज के लिए तैयार है. इस फिल्म में शनाया, अवनी शाह के किरदार में नजर आने वाली हैं. 13 फरवरी को दोनों फिल्मों में जबरदस्त टक्कर देखने को मिलेगी.
वध 2
इसके अलावा संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की फिल्म ‘वध 2’ भी रिलीज के लिए तैयार है. ये फिल्म 6 फरवरी 2026 को रिलीज की जाएगी. बता दें कि ये फिल्म 2022 की फिल्म ‘वध’ का सीक्वल है. जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखित और निर्देशित ये फिल्म एक क्राइम ड्रामा फिल्म है.
भाबीजी घर पर हैं!
इसी के साथ फिल्म ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ भी अपनी रिलीज के लिए तैयार है. ये एक कॉमेडी फिल्म है, जिसे 6 फरवरी को रिलीज किया जाएगा. हालांकि, 6 फरवरी को फिल्म ‘वध 2’ भी रिलीज होगी, तो जाहिर है कि दोनों फिल्मों में जोरदार टक्कर होगी.
पारो पिनाकी की कहानी
इसके अलावा फिल्म ‘पारो पिनाकी की कहानी’ भी 6 फरवरी 2026 को रिलीज हो रही है, जिससे इस फिल्म की टक्कर भी ‘वध’ और ‘भाबीजी घर पर हैं! फन ऑन द रन’ से होगी. देखने वाली बात होगी कि इन तीनों फिल्मों में किस फिल्म को लोगों का ज्यादा रिस्पॉन्स मिलता है?
दो दीवाने शहर में
अगर आप भी रोमांटिक फिल्मों के दीवाने हैं, तो मृणाल ठाकुर और सिद्धांत चतुर्वेदी की फिल्म ‘दो दीवाने शहर में’ फरवरी में रिलीज हो रही है. इस फिल्म को 20 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म की टक्कर तापसी की फिल्म ‘अस्सी’ से होगी.
यह भी पढ़ें- टूटी शादी, लगे चीटिंग के आरोप, फिर आया धोखाधड़ी में नाम, वो फिल्ममेकर, जिसने विवाद के बीच काम किया शुरू
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
2 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
2 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
3 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
3 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
3 days ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
3 days agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
3 days agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
3 days agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines