Ira Khan की शादी में नहीं दिखीं फातिमा सना शेख, लोगों ने कहा- Aamir Khan से हुआ ब्रेकअप

Fatima Sana Shaikh and Aamir Khan: आयरा खान की शादी में फातिमा सना शेख नजर नहीं आईं, अब इसको लेकर फैंस कयास लगा रहे हैं कि क्या आमिर और फातिमा के बीच बातचीत बंद है।

Fatima Sana Shaikh didnot attend Nupur Shikhare and ira wedding

Image credit-social media

विज्ञापन

Fatima Sana Shaikh and Aamir Khan: आमिर खान की बेटी आयरा खान (Ira Khan) ने 3 जनवरी को अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) से रजिस्टर मैरिज की। शादी की फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं, लेकिन इन तस्वीरों में कहीं भी आमिर की रूमर्ड गर्लफ्रेंड फातिमा सना शेख नहीं दिखी। सोशल मीडिया पर इसे लेकर कई बातें बन रही हैं।

Fatima sana sa

विज्ञापन

सगाई में शामिल हुई थीं फातिमा

फातिमा सना शेख आयरा और नुपुर की सगाई में शामिल हुई थीं। यहां तक कि उन्होंने सोशल मीडिया पर कपल के साथ फोटो पोस्ट कर के दोनों को बधाई भी दी थी। ऐसे में शादी के फोटोज में नहीं दिखने पर लोग कयास लगा रहे हैं कि दोनों के बीच अनबन चल रही है या दोनों का ब्रेकअप हो गया है।

वहीं कई लोगों का कहना है कि हो सकता है कि फातिमा कपल के डेस्टिनेशन वेडिंग में शिरकत करें। बता दें कि आयरा और नुपुर 10 जनवरी को मराठी रीति रिवाजों से शादी करेंगे।

विज्ञापन

आमिर-फातिमा करेंगे शादी

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर ये दावा किया जा रहा था कि आमिर खान फातिमा से शादी करने वाले हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आमिर और फातिमा का पिकबॉल खेलते हुए वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद केआरके ने पोस्ट कर के सोशल मीडिया लिखा कि आमिर अब अपनी बेटी की उम्र की फातिमा शेख से शादी करने जा रहे हैं।

विज्ञापन

दंगल मे फातिमा ने निभाया था आमिर की बेटी का किरदार

बता दें, फातिमा ने फिल्म दंगल मे गीता फोगाट की भूमिका निभाई थी। इसी फिल्म के साथ फातिमा ने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इस फिल्म में आमिर ने गीता फोगाट के पिता महावीर सिंह फोगाट की भूमिका निभाई थी यानी वो फिल्म में फातिमा के पिता के किरदार में थे।

विज्ञापन

इस फिल्म के अलावा आमिर और फातिमा फिल्म ‘ठग्स ऑफ हिंदोस्तान’ में भी नजर आए थे, लेकिन ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ