Jacob Elordi-Olivia Jade Giannulli Break Up: यूरोफिया स्टार ओलिविया जेड गियानुल्ली और हॉलीवुड फिल्म ‘The Kissing Booth’ के एक्टर जैकब इलोर्डी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं। कपल ने एक बार फिर अलग होने का फैसला ले लिया है। हालांकि दोनों के ब्रेकअप की सही तारीख का अभी पता नहीं चल पाया है। दोनों के ब्रेकअप की खबरें तब सामने आईं जब गियानुल्ली ने 26 साल के एक्टर जैकब इलोर्डी को सोशल मीडिया पर अनफॉलो कर दिया। बताया जा रहा है इससे पहले दोनों साल 2022 में अलग हो गए थे, लेकिन इसके बाद लॉस एंजिल्स में दोनों को फिर से साथ में स्पॉट किया गया। वहीं अब खबर है दोनों ने हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग होना का फैसला ले लिया है।
कब शुरू हुआ था रिलेशन?
इलोर्डी और जियानुल्ली (Olivia Jade Giannulli) की तरफ से अभी तक अपने रिश्ते को लेकर कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है। आखिरी बार दोनों को अक्टूबर महीने में एक फोटो में साथ देखा गया था। Us Weekly की रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों के बीच अब सब कुछ सही नहीं चल रहा है, इसलिए दोनों ने ब्रेकअप कर लिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों का संबंध दिसंबर 2021 से है, इलोर्डी इससे पहले कैया गेरबर के साथ रिश्ते में थीं, उनका नाम ओलिविया जेड गियानुल्ली से तब जुड़ा जब उन्हें लॉस एंजिल्स में कॉफी शेयर करते और एलोर्डी के रेंज रोवर में गाड़ी चलाते हुए देखा गया था।
ये भी पढ़ें-साल 2024 में बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘एक्शन’ का धमाका
रिश्ते को कभी नहीं किया पब्लिक
बता दें, इलोर्डी और गियानुल्ली ने कभी अपने रिश्ते को कभी पब्लिक नहीं किया है, साल 2022 में दोनों ने ऑफिशियली एक दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। ये भी कहा जाता है ऑस्ट्रेलियाई एक्टर जैकब इलोर्डी, पहले जॉय किंग और जेंडाया के साथ रिश्ते में थे और वो अपनी पर्सनल लाइफ को प्राइवेट रखने के लिए जाने जाते हैं। नवंबर 2023 में जीक्यू मैन ऑफ द ईयर के एक इंटरव्यू में, इलोर्डी से जब उनके डेटिंग अनुभवों के बारे में सवाल किया गया, तो उन्होंने इस पर कोई कमेंट न करने का फैसला लिया।
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
28 mins agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 hr agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
3 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
3 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
5 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
6 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
22 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines