हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

Emraan Hashmi के लिए वरदान निकली Awarapan 2, लगातार 12 FLOP के बाद लौटे अच्छे दिन!

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी ने करीब 12 फिल्मों के बाद बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार वापसी की है. आइए जानते हैं कि इमरान की कौन-कौन-सी फिल्में ‘आवारापन 2’ से पहले फ्लॉप हो चुकी हैं?

विज्ञापन
Awarapan 2. image credit- social media

Emraan Hashmi: बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी इन दिनों अपनी फिल्म ‘आवारापन 2’ को लेकर सुर्खियों में हैं. फिल्म को 14 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था. फिल्म ने शानदार ओपनिंग के साख शुरुआत की और ये लगातार कलेक्शन करने में लगी हुई है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लगातार 12 फ्लॉप फिल्मों के बाद इमरान ने दमदार कमबैक किया है. आइए जानते हैं कि फिल्म ‘आवारापन 2’ से पहले इमरान की कौन-सी फिल्में फ्लॉप हुई हैं?

12 फ्लॉप फिल्मों के बाद मिली हिट फिल्म

दरअसल, अगर इमरान हाशमी की फ्लॉप फिल्मों की बात करें, तो इस लिस्ट में एक नहीं बल्कि कई फिल्में शामिल हैं. फिल्म ‘हमारी अधूरी कहानी’ के बाद इमरान हाशमी की लगातार 12 फिल्में सिनेमाघरों में फ्लॉप रही हैं, जिनमें ‘अजहर’, ‘राज: रीबूट’, ‘बादशाहो’, ‘व्हाई चीट इंडिया’, ‘द बॉडी’, ‘मुंबई सागा’, ‘चेहरे’, ‘सेल्फी’, ‘टाइगर 3’ और ‘ग्राउंड जीरो’ हैं.

इमरान का दमदार कमबैक

इसके अलावा इमरान की फ्लॉप फिल्मों की लिस्ट में ‘दे कॉल हिम ओजी’ और ‘हक’ भी शामिल हैं. करीब 10 साल बाद इमरान हाशमी ने एक ऐसी फिल्म दी है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर आते ही बवाल काट दिया है और दमदार कलेक्शन कर रही है. फिल्म ‘आवारापन 2’ के जरिए इमरान का दमदार कमबैक हुआ है और अब ऐसा लगता है कि अभिनेता के अच्छे दिन आ गए हैं.

विज्ञापन

2 दिनों में निकाला बजट

साथ ही इस फिल्म ने सिर्फ 2 दिनों में ही सफलता का दर्जा हासिल कर लिया है. इतना ही नहीं बल्कि इसी के साथ ये फिल्म साल 2026 की बॉलीवुड की सफल फिल्मों की लिस्ट में भी शामिल हो गई है. फिल्म ‘आवारापन 2’ की बात करें तो 45 करोड़ रुपये के बजट में बनी ‘आवारापन 2’ ने रिलीज के सिर्फ दो दिनों में ही अपना बजट निकाल लिया है.

ओपनिंग डे पर हुआ क्लैश

गौरतलब है कि फिल्म ‘आवारापन 2’ के साथ ही सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947’ भी रिलीज हुई थी. दोनों फिल्मों का ओपनिंग डे पर तगड़ा क्लैश हुआ और इस टक्कर में फिल्म ‘आवारापन 2’ जीत गई और इसने शानदार ओपनिंग की, लेकिन ‘बंटवारा 1947’ उम्मीद के हिसाब से ना तो ओपनिंग कर पाई और ना ही कलेक्शन.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- CM Vijay के बाद क्या यश भी करेंगे राजनीति में एंट्री? बातों ही बातों में दिया हिंट

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola