Eid Ul Fitr 2026: ईद का खास मौका हो और सलमान खान अपने फैंस को ईदी ना दे, भला ऐसा कैसे हो सकता है. सलमान खान हर साल मुंबई स्थित अपने घर गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का दीदार करते हैं. ईद के मौके पर भाईजान के फैंस के लिए इससे बड़ा तोहफा नहीं होता. इसलिए सलमान खान के घर के बाहर लोगों की भारी भीड़ नजर आती है. इस बार भी कुछ ऐसा ही हुआ है.
सलीम खान भी आए नजर
सलमान खान ने हर साल की तरह ही इस साल भी बालकनी में आकर फैंस को ईद की बधाई दी और फैंस का अभिवादन किया है. इतना ही नहीं बल्कि इस दौरान उनके पिता सलीम खान और परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए. अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
सलीम खान के जल्दी ठीक होने की दुआ
बता दें कि ये पहला मौका है, जब बीमार होने के बाद अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद सलीम खान ने पब्लिक अपीयरेंस दिया है. इस दौरान सभी ने उनके जल्दी ठीक होने की दुआ भी मांगी है. ईद के मौके पर सलमान खान का दीदार करने के लिए फैंस सुबह से ही उनके घर के बाहर जुटने लगते हैं. इस बार भी फैंस सुबह से ही जमा होने शुरू हो गए थे.
फैंस को मिली ईदी
वहीं, सलमान खान भी अपने फैंस को कभी निराश नहीं करते हैं और हमेशा बालकनी में आते हैं. इस साल भी भाईजान ने फैंस को निराश नहीं किया और पूरे परिवार के साथ गैलेक्सी अपार्टमेंट की बालकनी से फैंस का अभिवादन किया है. भाईजान के दीदार के बाद फैंस की ईद भी खास हो गई है और हर कोई खुश नजर आया.
कौन-कौन आया नजर?
ईद के इस खास मौके पर पूरा खान परिवार साथ नजर आया. सलीम खान को इस दौरान व्हीलचेयर पर देखा गया. वहीं, सलमान और सलीम खान के अलावा सोहेल, अरबाज, अर्पिता खान सहित परिवार के अन्य सदस्य भी नजर आए, जिन्हें देखने के बाद फैंस की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
यह भी पढ़ें- Dhurandhar 2 को हुआ भारी नुकसान! साउथ की इस फिल्म ने बिगाड़ा सारा खेल
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
12 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
15 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
17 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
20 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines