हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

SVC63 के लिए क्या Salman Khan ने घटाई फीस? मेकर्स ने बताया सच, कही ये बात

Salman Khan Fees: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘SVC63’ के लिए एक्टर की फीस की चर्चा हो रही है. अब मेकर्स ने इस पर अपना रिएक्शन दे दिया है. आइए जानते हैं कि मेकर्स का इस पर क्या कहना है?

विज्ञापन
Salman Khan. image credit- social media

Salman Khan Fees: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘SVC63’ की जमकर चर्चा हो रही है. हाल ही में फिल्म के शूटिंग शेड्यूल को लेकर जानकारी आई थी. इसके पहले सुनने में आया था कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने अपनी फीस घटा दी है. अब मेकर्स ने इन खबरों पर रिएक्शन देते हुए सच बताया है. आइए जानते हैं कि मेकर्स का क्या कहना है?

‘SVC63’ के लिए सलमान की फीस पर मेकर्स का रिएक्शन

दरअसल, कुछ दिनों से चर्चा हो रही है कि फिल्म ‘SVC63’ के लिए सलमान खान ने अपनी फीस कम कर दी है. भाईजान ने ऐसा अपने खास दोस्त की वजह से किया है. लेकिन अब फिल्म के मेकर्स ने इन बातों पर अपना रिएक्शन दे दिया है. इस फिल्म के मेकर्स ने सलमान की फीस से जुड़ी अटकलों को आधिकारिक तौर पर खारिज कर दिया है.

क्या बोले मेकर्स?

फिल्म ‘SVC63’ के लिए सलमान खान की फीस को लेकर चर्चा थी कि भाईजान ने इस फिल्म के लिए करीब 50 करोड़ रुपये तक की फीस कम की है, लेकिन अब ‘SVC63’ बनाने वाले प्रोडक्शन हाउस, श्री वेंकटेश्वर क्रिएशन्स ने सलमान खान की एक्टिंग फीस से जुड़ी खबरों को आधिकारिक तौर पर गलत बताया है.

विज्ञापन

झूठी निकली अफवाहें

जी हां, फिल्म के निर्माताओं ने इन अटकलों को पूरी तरह से मनगढ़ंत और तथ्यों के हिसाब से गलत बताया है. उन्होंने कहा है कि टीम का फोकस एक शानदार सिनेमाई अनुभव देने पर है. मेकर्स के इस बयान के बाद साफ हो गया है कि सलमान की फीस से जुड़ी सभी अफवाहें झूठी हैं.

‘SVC63’ का शूटिंग शेड्यूल

गौरतलब है कि सलमान खान ने हाल ही में अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘मातृभूमि’ की शूटिंग पूरी की है और अब भाईजान का फोकस फिल्म ‘SVC63’ पर है. फिल्म के शूटिंग शेड्यूल पर भी अपडेट आया है. फिल्म की शूटिंग मुंबई के गोरेगांव में होगी, जहां तीन बड़े एक्शन सेट पीस और कई क्राउड सीक्वेंस शूट किए जाएंगे. अब हर किसी को फिल्म की रिलीज का इंतजार है. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म कब रिलीज होगी.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- ‘घोड़े संग एंट्री और करण-अर्जुन वाला तड़का…’, Bigg Boss 20 में नए अवतार में दिखेंगे Salman Khan, प्रोमो देख क्रेजी हुए फैंस

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola