Dhurandhar The Revenge: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह अपनी मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म का धमाकेदार टीजर आज 3 फरवरी को रिलीज कर दिया गया है. सोशल मीडिया पर फिल्म के ट्रेलर की जमकर तारीफ हो रही है. इस बीच अब ये चर्चा हो रही है कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ किस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी? तो इसको लेकर भी जानकारी आ गई है. आइए जानते हैं…
नेटफ्लिक्स को नहीं मिले स्ट्रीमिंग राइट्स
ये तो सभी जानते हैं कि फिल्म ‘धुरंधर’ ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम की जा रही है. नेटफ्लिक्स पर फिल्म पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है और फिल्म को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है, लेकिन फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम नहीं किया जा सकेगा. ऐसा इसलिए क्योंकि फिल्म के स्ट्रीमिंग राइट्स नेटफ्लिक्स को नहीं मिले हैं.
किस ओटीटी पर आएगी ‘धुरंधर: द रिवेंज’?
अब सवाल ये है कि अगर नेटफ्लिक्स नहीं तो फिल्म के ओटीटी ओटीटी राइट्स किसने खरीदे हैं, तो आपको बता देते हैं कि आज सुबह रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का पोस्टर जारी किया गया था, जिसमें साफ हो गया है कि इस फिल्म के ओटीटी राइट्स किसे मिले है. फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के पोस्टर के अनुसार, इसका स्ट्रीमिंग पार्टन जियो हॉटस्टार है.
जियोहॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ा
फिल्म के पहले पार्ट को भले ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किया जा रहा है, लेकिन फिल्म का दूसरा पार्ट जियो हॉटस्टार पर आएगा. इस बाते में बात करते हुए एक करीबी सूत्र ने इंडिया टुडे को बताया कि दूसरी फिल्म के राइट्स पर ज्यादा कीमत लगी है और ज्यादा रकम खर्च हुई है. इस बार जियोहॉटस्टार ने नेटफ्लिक्स को पछाड़ दिया है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
इतना ही नहीं बल्कि ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के म्यूजिक राइट्स में भी बदलाव है. फिल्म ‘धुरंधर’ के राइट्स सारेगामा के पास थे, लेकिन ‘धुरंधर: द रिवेंज’ के राइट्स टी-सीरीज ने हासिल कर लिए हैं. इसका मतलब साफ है कि फिल्म के म्यूजिक राइट्स सारेगामा की बजाय टी-सीरीज के पास होंगे. बता दें कि आदित्य धर द्वारा निर्देशित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.
यह भी पढ़ें- Mardaani 3 को चौथे दिन तगड़ा झटका, कई करोड़ गिर गई कमाई, लेटेस्ट कलेक्शन क्या?
संबंधित खबरें
Video: रणबीर की 'रामायण' का नया ट्रेलर लॉन्च, राम-रावण युद्ध की दिखी झलक
4 hrs agoप्रहार मूवी रिव्यू: राजकुमार राव का पावरफुल अवतार, दिल छूती है कहानी
6 hrs agoचेक बाउंस केस में फंसे राजपाल यादव को SC से मिली राहत, वापस मिलेगा पासपोर्ट
7 hrs agoगैलेक्सी अपार्टमेंट में सलमान खान का रूम था 'भूतिया'? एक्टर ने किया रिवील
13 hrs agoइमरान खान से भारत छोड़ने को कहा, अब एक्टर जाएंगे हाईकोर्ट
14 hrs ago'दृश्यम 3' का क्रेज बरकरार, बॉक्स ऑफिस पर जारी नोटों की बारिश
14 hrs agoधर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
1 day agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
1 day agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
1 day ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines