आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2’ इस साल 2026 की बहुचर्चित फिल्मों में से एक है. फैंस इसकी रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म के पहले पार्ट का अभी दर्शकों से क्रेज खत्म ही नहीं हुआ. अक्षय खन्ना, रणवीर सिंह, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, राकेश बेदी जैसे कलाकारों से सजी फिल्म 46 दिनों से बॉक्स ऑफिस पर टिकी हुई है. अब दो महीने के बाद ही फिल्म का दूसरा पार्ट भी रिलीज किया जाएगा. फैंस इसके लिए काफी एक्साइटेड हैं. ऐसे में अब इस फिल्म के सीक्वल का टाइटल रिवील हुआ है. साथ ही इसे सर्टिफिकेट भी मिल गया है.
बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट की मानें तो ‘धुरंधर 2’ के नाम का खुलासा हुआ है. इसका नाम ‘धुरंधर द रिवेंज’ रखा गया है, जिसे 19 जनवरी को सेंट्रल बोर्ड ऑफ सर्टिफिकेशन यानी CBFC की ओर से हरी झंडी मिल गई है. बताया जा रहा है कि फिल्म का टीजर भी ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज किया जाएगा. उसका रनटाइम एक मिनट से ज्यादा का है. रिपोर्ट्स की मानें तो कहा जा रहा है कि फिल्म को ‘A’ सर्टिफिकेट दिया गया है. हालांकि, इन सभी चीजों पर मेकर्स का ऑफिशियल ऐलान नहीं किया गया है.
यह भी पढ़ें: Border 2 Advance Booking: ‘बॉर्डर 2’ तोड़ेगी बड़े रिकॉर्ड्स? रिलीज से पहले ही बॉक्स ऑफिस पर मचाया तांडव
‘बॉर्डर 2’ के साथ आएगा फिल्म का सीक्वल
बहरहाल, ,सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ के साथ रणवीर सिंह की ‘धुरंधर द रिवेंज’ का टीजर जारी किया जाएगा. रणवीर की फिल्म भी एक देशभक्ति मूवी है, जिसका फायदा जियो स्टूडियो की टीम उठाना चाह रही है. मार्केटिंग स्ट्रैटजी के अनुसार ही फिल्म का टीजर ‘बॉर्डर 2’ के साथ रिलीज किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि ‘धुरंधर’ के अंत में दिखाए गए क्रेडिट नोट से नया टीजर लिया गया है और उसे बड़े पर्दे पर दिखने के बाद डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर भी जारी किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘मामा थोड़ा ध्यान दीजिए…’, गोविंदा के अफेयर रूमर्स पर भांजे ने किया रिएक्ट, सुनीता आहूजा के बयान पर भी तोड़ी चुप्पी
बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ का जलवा
‘धुरंधर’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा 46 दिन बाद भी देखने के लिए मिल रहा है. फिल्म का पहला पार्ट अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर आधारित है. कहा जा रहा है कि अक्षय खन्ना फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ में भी दिखाई देंगे. उन्होंने एक हफ्ते की शूटिंग भी पूरी कर ली है. इसके अलावा रणवीर सिंह, आर माधवन, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, राकेश बेदी, सारा अर्जुन भी अहम रोल में हैं. फिल्म ने इंडियन बॉक्स ऑफिस पर 826.50 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है जबकि इसका वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1283.5 करोड़ रुपये है.
इसके साथ ही अगर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की रिलीज की बात की जाए तो इसे 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. इसकी टक्कर यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ के साथ होगी. ऐसे में देखना होगा कि ईद 2026 किसकी मनती है.
संबंधित खबरें
'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 hr agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
4 hrs agoतुषार कपूर को आया धमकी भरा कॉल, 5 करोड़ की मांगी फिरौती
5 hrs ago'आपने कहा शर्टलेस...', सलमान खान की बर्थडे विश पर शाहरुख खान का जवाब वायरल
6 hrs ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
22 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
1 day agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
1 day agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
1 day agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines