Bollywood Actor: बॉलीवुड का एक एक्टर ऐसा है, जिन्होंने इस साल को अपने नाम करने की कसम खा ली है. बड़े-बड़े सुपरस्टार को उन्होंने पीछे छोड़ दिया है और वो अभी भी रुकने का नाम नहीं ले रहे हैं. अपने निगेटिव किरदार से इस एक्टर ने हर किसी को अपना दीवाना बना लिया है और एक के बाद एक कमाल की फिल्में दी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?
‘ओजी खलनायक’ संजय दत्त
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के ‘ओजी खलनायक’ संजय दत्त हैं. संजय दत्त ने ‘धुरंधर 2’, ‘द राजा साब’ और ‘राजा शिवाजी’ जैसी फिल्मों से टिकट खिड़की पर अपना दबदबा बना लिया है. संजय दत्त ने दुनियाभर में 2109 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन अपने नाम कर लिया है.
फिल्म ‘धुरंधर 2’
गौरतलब है कि संजय के लिए फिल्म ‘धुरंधर 2’ किसी वरदान से कम साबित नहीं हुई है. अकेले ‘धुरंधर 2’ ने 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर तूफान ला दिया है और अब इसी के साथ संजय दत्त 2026 के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले इंडियन एक्टर बन चुके हैं.
2000 करोड़ क्लब
फिल्म ‘धुरंधर 2’ में संजय दत्त ने एसपी असलम चौधरी का दमदार निगेटिव किरदार निभाया है, जो हर किसी को बेहद पसंद आया है. फिल्म ने 50 दिनों में दुनियाभर में 1830.32 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. फिल्म ने इतना बड़ा कलेक्शन करके संजय दत्त के 2000 करोड़ क्लब तक पहुंचने का रास्ता साफ कर दिया है.
फिल्म ‘राजा शिवाजी’
वहीं, अगर ‘द राजा साब’ की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर उम्मीद के हिसाब से परफॉर्म नहीं कर पाई, लेकिन फिर भी फिल्म ने दुनियाभर में 206.57 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है. साथ ही ‘राजा शिवाजी’ की बात करें तो इस फिल्म में अफजल खान के किरदार में संजय दत्त ने बहुत सुर्खियों बटोरी हैं.
संजय की आने वाली फिल्में
फिल्म ने शुरुआती 8 दिनों में 72.33 करोड़ रुपये का वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन किया है. इन तीनों फिल्मों की कुल कमाई अब 2109.22 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. संजय दत्त यहीं नहीं रुकने वाले हैं बल्कि उनकी ‘आखिरी सवाल’ और ‘खलनायक रिटर्न्स’ जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर आने के लिए बेकरार हैं.
यह भी पढ़ें- 41 साल के एक्टर पर लगा 300 करोड़ का दांव, हीरोइन भी है फिल्मी खानदान की शहजादी
संबंधित खबरें
अजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
4 hrs agoइस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’; जानें रिलीज डेट
9 hrs agoकैसे हुआ नाना पाटेकर का निधन? पोस्टमार्टम रिपोर्ट में असली वजह से उठा पर्दा
12 hrs agoबिग बी के स्टाइल में फैन ने किया डांस, 'जलसा' के बाहर फैंस का अनोखा जश्न
14 hrs agoहिरासत से रिहा हुए इमरान खान, गर्लफ्रेंड संग पैदल लौटे घर; वीडियो वायरल
16 hrs ago'पिक्चर अभी बाकी है...', बैक इंजरी के बाद नुसरत भरूचा ने दिया हेल्थ अपडेट
18 hrs agoबॉलीवुड के 'शहंशाह' कैसे बने अमिताभ बच्चन? एक फिल्म ने बदली किस्मत
19 hrs ago400 करोड़ के क्लब में शामिल हुई 'दृश्यम 3', 9वें दिन भी की ताबड़तोड़ कमाई
20 hrs agoइन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
1 day agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines