Dhurandhar 2: बॉलीवुड एक्टर रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ रिलीज के लिए एकदम तैयार है. फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. इस बीच अब सुनने में आया है कि फिल्म ‘धुरंधर 2’ अब तक की सबसे बड़ी हिंदी फिल्मों में से एक है. आइए जानते हैं कि क्या सच में फिल्म ‘धुरंधर 2’ सबसे लंबी फिल्म है?
क्या सबसे लंबी फिल्म है ‘धुरंधर 2’?
फिल्म ‘धुरंधर 2’ के रनटाइम की बात करें तो इस फिल्म का रनटाइम 3 घंटे 52 मिनट है. रणवीर सिंह की ये फिल्म कुल 232 मिनट की होने वाली है. माना जा रहा है कि ये फिल्म अबतक की सबसे लंबी भारतीय फिल्मों में से एक है. फिल्म के सर्टिफिकेशन की बात करें तो बोर्ड ने इसे ‘ए’ सर्टिफिकेट दिया है.
एडवांस बुकिंग में काटा बवाल
फिल्म ‘धुरंधर 2’ की एडवांस बुकिंग की बात करें तो इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में कमाल कर दिया है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कई बड़े रिकॉर्ड बनाने के लिए तैयार है. साथ ही उम्मीद की जा रही है कि ये फिल्म कई बड़ी फिल्मों के भी रिकॉर्ड तोड़ने की तैयारी में है.
फिल्म का बजट
इसी के साथ अगर रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2: द रिवेंज’ के बजट की बात करें तो इस फिल्म का बजट लगभग 200 से 250 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. फिल्म में रणवीर सिंह के अलावा सारा अर्जुन, आर माधवन, संजय दत्त और अर्जुन रामपाल जैसे स्टार्स नजर आने वाले हैं. देखने वाली बात होगी कि ये फिल्म अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर कितना कलेक्शन करती है?
फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई
वहीं, अगर इस फिल्म के पहले पार्ट यानी फिल्म ‘धुरंधर’ की कमाई की बात करें तो इस फिल्म ने दुनियाभर में 1,300 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया है. फिल्म का पहला पार्ट हर किसी को बेहद पसंद आया है. अब देखने वाली बात होगी कि दूसरे पार्ट को कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Jannat Zubair और Ayaan Zubair पर हुआ हमला, टेंशन में फैंस, क्या है मामला?
संबंधित खबरें
'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
2 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
3 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
4 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
5 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines