आदित्य धर की एक्शन स्पाई थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ इन दिनों काफी चर्चा में हैं. फिल्म को जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. फिल्म के इस सीक्वल में रणवीर सिंह का हमजा अली का दमदार लुक और एक्शन मोड देखने के लिए मिलने वाला है. फिल्म का ट्रेलर जारी किया जा चुका है, जिसमें जसकीरत सिंह रंगी की झलक देखने के लिए मिली. ऐसे में अब ‘धुरंधर 2’ की रिलीज से पहले ही इसकी एडवांस बुकिंग शुरू हो चुकी है. फिल्म प्री-सेल्स में जबरदस्त उछाल देखने के लिए मिला है. इसने ‘एनिमल’ तक को पछाड़ दिया.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ की पहले वीकेंड के लिए एडवांस बुकिंग शुरू होते ही धड़ल्ले से टिकट बुकिंग शुरू हो चुकी है. 18 मार्च को पेड प्रीव्यूज रखे गए हैं. ऐसे में सैकनिल्क की रिपोर्ट की मानें तो फिल्म ने अकेले भारत में एडवांस बुकिंग से लगभग 29.96 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. इसमें आरक्षित सीटें शामिल नहीं हैं. अगर ब्लॉक सीट के साथ इसकी कमाई की बात की जाए तो फिल्म की एडवांस बुकिंग 34.8 करोड़ रुपये की हो चुकी है. इसमें देशभर के करीब 10,000 शोज शामिल हैं. इसके लिए 6.1 लाख से ज्यादा के टिकट भी बिक चुके हैं. इसके 10022 शोज रखे गए हैं.
यह भी पढ़ें: कौन हैं वो डायरेक्टर, जिन्होंने गोविंदा संग बनाई 17 फिल्में, 17 की 17 हुई हिट! देखें लिस्ट
हिंदी समेत 5 भाषाओं में रिलीज होगी ‘धुरंधर 2’
गौरतलब है कि आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर’ को केवल हिंदी में रिलीज किया गया था लेकिन इसके सीक्वल को हिंदी समेत 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. इसे तेलुगू, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में भी अब दर्शक देख सकते हैं. फिल्म के ट्रेलर को दर्शकों अच्छा खासा रिस्पांस मिला है. वहीं, फिल्म की एडवांस बुकिंग को देखकर माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाने वाली है. माना जा रहा है कि ये पहले पार्ट से ज्यादा बवाल काटने वाली है.
‘धुरंधर 2’ ने टॉप 5 में बनाई जगह
‘धुरंधर 2’ ने एडवांस बुकिंग से ग्रॉस कमाई के मामले में टॉप 5 में जगह बना ली है, जिसमें ‘एनिमल’ जैसी फिल्म को पीछे छोड़ दिया है. वहीं, रणबीर कपूर की फिल्म अब खसकर 6वें नंबर पर आ गई है. जबकि ‘धुरंधर 2’ के पास अभी तीन दिनों का वक्त है. ऐसे में देखना होगा कि फिल्म एडवांस बुकिंग के मामले में और किसको पीछे छोड़ती है. देखिए लिस्ट…
| फिल्म | कमाई |
| केजीएफ चैप्टर 2 | 40.65 करोड़ |
| बाहुबली द कंक्लूजन | 37.53 करोड़ |
| पुष्पा 2 द रूल | 37.30 करोड़ |
| जवान | 37.24 करोड़ |
| धुरंधर 2 | 29.96 करोड़ |
| एनिमल | 29.25 करोड़ |
‘टॉक्सिक’ की रिलीज डेट बढ़ी आगे
19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर बड़ा क्लैश होने वाला था. कन्नड़ स्टार यश की 4 साल के बाद स्क्रीन पर वापसी थी. वह फिल्म ‘टॉक्सिक’ को लेकर चर्चा में हैं, जिसे आदित्य धर की फिल्म के साथ रिलीज किया जाना था लेकिन अब इसकी रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है, जिसे लेकर कहा गया कि मेकर्स आदित्य धर की फिल्म के बज को देखकर डर गए. हालांकि, मेकर्स ने इसे पोस्टपोन करने के पीछे की वजह खाड़ी युद्ध का हवाला दिया. अब ये फिल्म 4 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
यह भी पढ़ें: कौन है 22 साल का लड़का? जिसने एडिट किया था ‘धुरंधर’ का ट्रेलर, यामी गौतम से है कनेक्शन
साउथ के पावर स्टार से होगी टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर अब ‘धुरंधर 2’ की टक्कर साउथ के पावर स्टार से होने वाली है. 19 मार्च को ही सिनेमाघरों में हरीश शंकर की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘उस्ताद भगत सिंह’ को रिलीज किया जाएगा. इसमें पवन कल्याण लीड रोल में हैं. इसके तेलुगु, तमिल और मलायलम वर्जन ने एडवांस बुकिंग अच्छी खासी कमाई की है. ऐसे में अब देखना होगा कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करती है.
संबंधित खबरें
नुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
19 mins ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 hr agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
4 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
8 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
10 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
11 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
13 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
16 hrs agoअजय की ‘दृश्यम 3’ का जलवा, ‘हनुमान अंश’ को छोड़ा पीछे; कमाए इतने करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines