आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ (Dhurandhar 2) की ओपनिंग डे से वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है. फैंस फिल्म की रिलीज को लेकर काफी एक्साइटेड हैं. इसे ईद के मौके पर 19 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा. लेकिन इसके एक दिन पहले ही शाम से फिल्म के पेड प्रीव्यू शोज भी शुरू हो रहे हैं. ऐसे में अब वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग ओपन होने के बाद से इसके धड़ल्ले से टिकट बुक किए जा रहे हैं, जिसके बाद माना जा रहा है कि फिल्म पहले दिन रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग कर सकती है.
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर द रिवेंज’ की वीकेंड तक की एडवांस बुकिंग 14 मार्च से शुरू हो गई है, जो इस वीकेंड 19 और 20-21 मार्च तक चलने वाली है. इसे देशभर के सिनेमाघरों में जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. पेड प्रीव्यू शोज के लिए तो अभी से कई सिनेमाघरों में टिकटों की बढ़ती मांग को पूरा करना मुश्किल हो रहा है. मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में बुधवार को होने वाले प्रीमियर से पहले ही सीटें काफी हद तक भर चुकी हैं. रणवीर सिंह ये फिल्म इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड स्पाई एक्शन फिल्म है. ऐसे में एडवांस बुकिंग में इसकी बढ़ती मांग को देखकर माना जा रहा है कि ये फिल्म पेड प्रीव्यूज में 35 करोड़ से ज्यादा कमाई करने का नया रिकॉर्ड बना सकती है.
यह भी पढ़ें: विराट कोहली मैच से पहले देखते हैं ‘Dhol’…, प्रियदर्शन का चौंकाने वाला खुलासा
200 करोड़ की कर सकती है ओपनिंग!
इसके साथ ही रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ को लेकर कहा जा रहा है कि ये ओपनिंग डे पर वर्ल्डवाइड 200 करोड़ की कमाई के साथ इतिहास रच सकती है. 18 मार्च को होने वाले पेड प्रीव्यूज के लिए 5.44 लाख टिकटों की रिकॉर्ड तोड़ बिक्री हो चुकी है. जबकि अभी इसकी रिलीज में 5 दिनों का वक्त है. ऐसे में देखना होगा कि आने वाले दिनों में रिलीज से पहले फिल्म की और कितनी टिकटें बिकेंगी. जबकि ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि मुंबई, हैदराबाद और बेंगलुरु जैसे शहरों में फिल्म के प्रीमियर शोज से कुछ दिन पहले ही सीटें भर चुकी हैं. साथ ही बताया ये भी जा रहा है कि फिल्म की टिकट की कीमत भी घट गई है.
यह भी पढ़ें: UK07 Rider Anurag Dobhal की हालत गंभीर, यूट्यूबर के मैनेजर ने दिया अपडेट, बोले- आप लोगों से दुआ…
‘धुरंधर’ ने की 1400 करोड़ से ज्यादा की कमाई
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ की बात की जाए तो इसे पिछले साल 5 दिसबंर, 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया गया था और इसने अकेले ही हिंदी में 1000 करोड़ से ज्यादा का भारत में ग्रॉस कलेक्शन किया था. वहीं, वर्ल्डवाइड इस फिल्म ने 1400 करोड़ से ज्यादा का बिजनेस किया था. अब अगर बात की जाए ‘धुरंधर 2’ की तो इसे पैन इंडिया 5 भाषाओं में रिलीज किया जाएगा. फिल्म 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी.
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
8 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
14 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
14 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines