Dharmendra: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अब हमारे बीच नहीं रहे हैं. कल यानी नए साल के खास मौके पर 1 जनवरी 2026 को हीमैन की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ रिलीज की जा रही है. इस फिल्म के लिए लोगों में अलग ही एक्साइटमेंट भी देखने को मिल रही है. इस बीच अब सनी और बॉबी देओल ने अपने पिता की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ को लेकर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें दोनों बेहद इमोशनल नजर आए. आइए जानते हैं कि सनी और बॉबी ने अपने पोस्ट में क्या लिखा है?
सनी और बॉबी देओल ने शेयर किया पोस्ट
दरअसल, सनी और बॉबी देओल ने अपने इंस्टाग्राम पर एक कॉलेब पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में उन्होंने अपने पिता की आखिरी फिल्म ‘इक्कीस’ से उनका पोस्टर शेयर किया है. पोस्ट को शेयर करते हुई सनी और बॉबी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि हमारे पापा, धरती के सच्चे वजूद… ‘इक्कीस’ उनकी श्रद्धांजलि है. यह उस धरती के लिए उनका उपहार है, जिसे वे बहुत प्यार करते थे और उन फैंस के लिए, जो हमेशा उनके साथ खड़े रहे.
पिता के लिए लिखी ये बात
सनी और बॉबी ने अपने पोस्ट में आगे लिखा कि हमारे परिवार के लिए यह उनकी आत्मा, साहस और दिल से भरा अनमोल खजाना है. आज प्यार और गर्व के साथ हम इसे दुनिया के साथ साझा कर रहे हैं. उम्मीद है कि यह उनकी तरह हमेशा अमर रहे. इसके साथ उन्होंने दिल का इमोजी भी शेयर किया है.
‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म
सनी और बॉबी के इस पोस्ट पर यूजर्स और फैंस ने भी इस पर अपना-अपना रिएक्शन दिया है. हर कोई इस दौरान बेहद इमोशन नजर आया. गौरतलब है कि फिल्म ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. इस फिल्म में हीमैन ने आर्मी ऑफिसर के पिता का किरदार निभाया है. फिल्म की रिलीज के हर कोई तैयार है और इसे देखने का भी फैंस को बेसब्री से इंतजार है. हालांकि, देखने वाली बात ये भी होगी कि इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कैसा रिस्पॉन्स मिलता है?
यह भी पढ़ें- Dhurandhar ने कमा डाले करोड़ों, फिर क्यों हुआ करोड़ों का नुकसान, क्या है वजह?
संबंधित खबरें
टाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
35 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
6 hrs ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
1 day agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
1 day agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस के बाद सलमान खान की बढ़ी सुरक्षा, वीडियो वायरल
1 day ago'लोग पैसे देकर आए और…', दलेर मेहंदी विवाद पर सोना महापात्रा ने कसा तंज
1 day agoदीपिका पादुकोण ने रॉयल अंदाज में दिखाई 'देवी' की झलक, फैमिली फोटो वायरल
1 day agoशिल्पा शेट्टी से बादशाह तक, दलेर मेहंदी के सपोर्ट में उतरे ये सितारे
1 day agoमीका सिंह के बाद दलेर मेहंदी के सपोर्ट में आए कपिल शर्मा, लिखा इमोशनल नोट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines