Dhamaal 4 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर कमाई कर रही है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर अपनी पकड़ मजबूत बनाई हुई है. आज यानी शुक्रवार को इस फिल्म को रिलीज हुए पूरे 8 दिन हो गए हैं और इस बीच अब इसकी 8वें दिन की कमाई के आंकड़े भी सामने आ गए हैं. आइए जानते हैं कि फिल्म ने अपनी रिलीज के 8वें दिन कितना कलेक्शन किया है और इसकी टोटल कमाई कितनी हो चुकी है?
फिल्म ‘धमाल 4’ का कलेक्शन
Sacnilk के अनुसार, अजय देवगन की फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे फ्राइडे को खबर लिखे जाने तक 2.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. हालांकि, अभी फिल्म के कमाई के कंफर्म नंबर नहीं आए हैं और रात तक इनमें बदलाव की संभावना है. इसी के अगर फिल्म की टोटल कमाई की बात करें तो फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में एंट्री कर लेगी.
टोटल कमाई
फिल्म ‘धमाल 4’ के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 8 दिनों में टोटल 98.24 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. उम्मीद की जा रही है कि फिल्म आज ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हो सकती है, लेकिन अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म आज ये आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.
बीते दिनों की कमाई
इसी के साथ अगर इस फिल्म की बीते दिनों की कमाई की बात करें तो फिल्म ने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 14.00 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. वहीं, रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म ने 22.50 करोड़ रुपये कमाए थे. फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 28.50 करोड़ रुपये, चौथे दिन 8.75 करोड़ रुपये और 5वें दिन 9.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
100 करोड़ क्लब में लेगी एंट्री
फिल्म ‘धमाल 4’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन 6.75 करोड़ रुपये, 7वें दिन 6.00 करोड़ रुपये और 8वें दिन 2.24 करोड़ रुपये (खबर लिखे जाने तक) की कमाई की है. भले ही फिल्म की कमाई में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है, लेकिन फिर भी ये 100 करोड़ कल्ब के करीब पहुंच गई है और जल्द ही इसमें एंट्री कर कर लेगी.
यह भी पढ़ें- बार-बार टोका, फिर किया कैमरा चेक, आखिर किसलिए पैपराजी को मना करती रहीं Rani Mukerji?
संबंधित खबरें
भारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
9 hrs ago'रामायण' में है कार्तिक आर्यन का 'जुड़वां'? 'शत्रुघ्न' को देख चौंक गए फैंस
12 hrs agoशाहरुख खान की 'किंग' का धमाकेदार पोस्टर हुआ रिलीज
13 hrs ago'एनर्जी नहीं...', 'रामायण' के गानों पर ट्रोल हुए एआर रहमान ने तोड़ी चुप्पी
13 hrs ago21 साल बाद कुमार सानू-उदित नारायण ने साथ में लगाए सुर, रिकॉर्ड किया गाना
15 hrs ago'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
1 day ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
1 day agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
1 day agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
1 day ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines