Dev Anand: जेनरेशन की जेनरेशंस देव साहब की दीवानी रही हैं. आज भी देव आनंद के फैंस आपको इस देश में मिल जाएंगे. देव साहब, उनकी फिल्में और उनका अंदाज लोगों के दिलों पर राज करता है. किस्से और कहानियों की इस सीरीज में आज हम आपको देव साहब की उस टोपी के बारे में बताएंगे, जो कभी देव साहब ने फैंस के बीच फेंक दी थी, लेकिन फिर सालों बाद अचानक से उस टोपी का जिक्र हो गया. आइए जानते हैं कि आखिर कैसे?
देव आनंद की टोपी
दरअसल, साल 1951 में फिल्म ‘बाजी’ रिलीज हुई थी और देव साहब सुपरस्टार बन चुके थे. एक फंक्शन के दौरान देव साहब फैंस से घिरे हुए थे और उन्होंने अपने सिर पर पहनी हुई टोपी फैंस के बीच फेंक दी. देव आनंद की ये टोपी एक फैन के हाथ लग गई और उस फैन ने अपने आपको लकी समझते हुए देव साहब की टोपी को संभालकर रख लिया कि ये उनकी निशानी है.
तेजी में थे देव साहब
फिर आधी सदी के बाद इस टोपी का जिक्र हुआ. पीढ़ी दर पीढ़ी एक परिवार ने इस टोपी को संभालकर रखा. देव साहब के निधन से कुछ साल पहले की बात है, जब देव साहब दांतों के रेगुलर चेकअप के लिए डॉक्टर के पास गए. इस दौरान वो जल्दी में थे और लिफ्ट से निकलते हुए तेजी से अंदर की ओर जाने लगे.
शीशे के सेल्फ से टकराए देव आनंद
देव साहब तेजी में थे और उनकी नजर एक शीशे के सेल्फ पर पड़ने के बजाय, उनका सिर उससे जोर से टकरा गया. टक्कर जोरों की थी और शीशे का सेल्फ टूट गया. कांच के टूकड़े इधर-उधर फेल गए और सभी पलटकर देव साहब को देखने लगे कि उन्हें कोई चोट तो नहीं आई. एक आदमी भागता हुआ उनके पास आया और उनके कोट और कंधे से शीशे के टूकड़े साफ करने लगा.
फैन ने बताया किस्सा
इस दौरान शख्स ने कहा कि आप इतनी तेजी से कहां जा रहे थे, आपको लगी तो नहीं. तब हंसते हुए देव साहब ने कहा कि यही वजह है कि मैं ये टोपी पहनकर रखता हूं और ये कहकर वो आगे बढ़ गए, लेकिन तभी एक लड़की की आवाज आई कि आप इस तरह से अपना सिर की इफाजत तो कई सालों से करते आ रहे हैं.
मेरी दादी के हाथ लग गई टोपी- फैन
जब देव साहब ने इस आवाज को सुना, तो वो पटलकर देखते हैं कि एक लड़की है और ऑटोग्राफ बुक निकालकर उनकी तरफ आ रही है. देव साहब ने ऑटोग्राफ दिया. फिर लड़की ने कहा कि आपको शायद याद नहीं होगा, अपनी फिल्म ‘बाजी’ के प्रीमियर पर आपने अपनी टोपी निकालकर हवा में फेंक दी थी और वो टोपी भीड़ में खड़ी मेरी दादी के हाथ लग गई.
क्या बोलीं फैन?
उस लड़की ने कहा कि आज तक मेरी दादी मां ने उस टोपी को घर में सजाकर रखा है और मेरी दादी मां उसको बहुत बड़ी धरोहर मानती हैं कि ये देव आनंद की टोपी है और आज मैं आपका ये ऑटोग्राफ लेकर उनको दिखाऊंगी और बताऊंगी कि दादी मेरे पास भी एक धरोहर है. आपके पास देव आनंद की टोपी है और मेरा पास उनका ऑटोग्राफ है.
यह भी पढ़ें- सुरैया ने अपने फैन को ही क्यों बनाया मेकअप आर्टिस्ट? लाहौर से पैदल पहुंचा था मुंबई
संबंधित खबरें
सलमान खान की 'मातृभूमि' सिनेमाघरों में कब होगी रिलीज? फिल्म के नए वर्जन को मिली हरी झंडी!
1 hr ago'डटकर सामना किया…', शाहरुख खान ने स्मित मच्छार की बहादुरी को किया सलाम; पोस्ट हुआ वायरल
2 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection: 'दृश्यम 3' ने 2 दिनों में 100 करोड़ किए पार, जानें वर्ल्डवाइड कितनी की कमाई
3 hrs agoOTT पर देखें प्लेन हाईजैक की सच्ची घटना पर बनी 6 एपिसोड वाली सीरीज IC 814, पायलट की बहादुरी ने बचाई सैकड़ों जानें
15 hrs agoबॉलीवुड का सबसे विवादित सीन, 1969 में एक्टर की इस हरकत से रो पड़ी थी एक्ट्रेस; सेंसर बोर्ड में फंसी रही 10 साल
16 hrs ago23 साल में बनी 'लव एंड गॉड', रिलीज से पहले 2 एक्टर्स और डायरेक्टर की हुई मौत, फिर सिनेमाघरों में पहुंची फिल्म
17 hrs ago‘वेल डन ब्रो…’, स्मित मच्छार को सलमान खान का सलाम, तारीफ में शेयर किया खास पोस्ट
21 hrs agoअर्जुन रामपाल की थ्रिलर फिल्म '3 मंकीज' का हुआ ऐलान, थिएटर में 'ईठा' से होगा क्लैश; जानें कब रिलीज होगी मूवी?
22 hrs agoDrishyam 3 Box Office: अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' ने ओपनिंग डे पर ‘धुरंधर’ को पछाड़ा, ग्रॉस कलेक्शन में पार किया 80 करोड़ का आंकड़ा
23 hrs agoDrishyam 3 Box Office Collection Day 1: ‘दृश्यम 3′ की बंपर ओपनिंग, अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर पार किया 60 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines