Deepika Padukone Next Project: 2023 का साल दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) के लिए बेहद खास रहा है। इस साल वो ‘पठान’ और ‘जवान’ जैसी दो सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। फिलहाल वो अपनी अपकमिंग मूवी ‘फाइटर’ को लेकर व्यस्त चल रही हैं। ‘फाइटर’ (Fighter) को लेकर वो काफी उत्साहित भी हैं, और उन्हें उम्मीद है कि ये मूवी भी ब्लॉकबस्टर साबित होगी। इस बीच बड़ी खबर आ रही है कि दीपिका एक बार फिर से OTT पर नजर आएंगी। ये ओटीटी प्रोजेक्ट भारत के ड्रग्स माफिया कल्चर पर आधारित होने वाला है। इसकी शूटिंग अगले साल शुरू होने की संभावना है। पिछले साल दीपिका ने ‘गहराइयां’ मूवी के साथ अपना OTT डेब्यू किया था। इस मूवी के दौरान भी हमेशा की तरह दीपिका की हॉटनेस ने खूब सुर्खियां बटोरी थी।
नेटफ्लिक्स के साथ संपर्क में हैं दीपिका
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ड्रग्स माफिया कल्चर पर आधारित प्रोजेक्ट को लेकर दीपिका पादुकोण और नेटफ्लिक्स के बीच बातचीत चल रही है। इस संदर्भ में एक नजदीकी सूत्र का दावा है कि ‘ये वेब सीरीज एक मेगा एक्शन थ्रिलर होगी। इसे एक महिला के किरदार को केंद्र में रखकर बनाया जाएगा। ये प्रोजेक्ट एक्शन और इंटेंस से भरपूर होने वाला है। दर्शकों के लिए ये बेहद रोमांचकारी होगा। दीपिका भी इस वेब सीरीज को लेकर काफी उत्साहित हैं, बस वो अपने व्यस्त शेड्यूल को चेक कर रही हैं। सबकुछ अगर बढ़िया रहा तो इस प्रोजेक्ट की शूटिंग अगले साल शुरू हो जाएगी।
ये भी पढ़ें-मां हॉस्पिटल में और बेटी काम पर…
दीपिका ने किया मंदिर का दौरा
फिलहाल इस OTT प्रोजेक्ट को लेकर दीपिका पादुकोण की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया गया है। हाल में ही वो ‘फाइटर’ की सफलता को लेकर प्रार्थना करने तिरुपति मंदिर पहुंची हुई थी। वहां उनके साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी मौजूद थीं। अगले साल 25 जनवरी को ‘फाइटर’ मूवी रिलीज होने वाली है। इस मूवी में दीपिका के साथ ऋतिक रोशन नजर आएंगे।
संबंधित खबरें
मैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
18 hrs agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
18 hrs agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
22 hrs agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
1 day ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 day agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
1 day agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
1 day ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
1 day ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
1 day ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines