हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

दीपिका के बर्थडे पर Fighter की टीम देगी बड़ा तोहफा, ये खास चीजें होंगी लॉन्च

pic credit-instagram
विज्ञापन

Deepika Padukone Birthday: बॉलीवुड की ग्लैमरस एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) का कल बर्थडे है। दीपिका को बॉलीवुड की मस्तानी भी कहा जाता है, उन्होंने 2007 में फिल्म ‘ओम शांति ओम’ (Om Shanti Om) से बॉलीवुड में डेब्यू किया, इस फिल्म में शूटिंग की शुरुआत उन्होंने 5 जनवरी के दिन यानी अपने बर्थडे पर की थी। एक्ट्रेस ने अपने करियर में ‘ये जवानी है दीवानी’, गहराइयां, चेन्नई एक्सप्रेस जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में की हैं। अब एक्ट्रेस की फिल्म फाइटर 25 जनवरी को रिलीज होने वाली है, इसमें उनके साथ ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं ।

पिंक विला की रिपोर्ट के मुताबिक, दीपिका के बर्थडे पर फाइटर (Fighter)  की टीम ने स्पेशल तोहफा देने का फैसला किया है, उन्होंने कहा है, वो एक्ट्र्रेस के बर्थडे पर स्पेशल एसेट लॉन्च करेंगे और साथ ही एक्ट्रेस के कुछ स्पेशल लुक्स दिखाए जाएंगे। अब ये एसेट क्या हैं इसके लिए आपको कल तक का इंतजार करना पड़ेगा।

ये भी पढ़ें-विजय सेतुपति से कैसे हुई थी Katrina Kaif की मुलाकात?

विज्ञापन

फैंस से एक्ट्रेस ने की विंग मैन बनने की गुहार

फिलहाल दीपिका के काम की अगर बात करें तो एक्ट्रेस अपनी फिल्म के फाइटर के प्रमोशन में बिजी हैं । आज उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी पोस्ट किया था और अपने फैंस से पूछा था कोई उनका विंग बनने के लिए तैयार है तो उनके साथ चैट कर सकता है। एक्ट्रेस का ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। फिल्म में उनके रोल की अगर बात करें तो वो स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ ​​​​मिन्नी का रोल प्ले करेंगी, फाइटर एक एक्शन फिल्म है, फिल्म का फर्स्ट लुक जब आउट हुआ था तब से ही फैंस फिल्म रिलीज का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola