Danish Pandor: रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर जमकर बवाल काट रही है. फिल्म ने टिकट खिड़की पर तगड़ी पकड़ बना रखी है और लगातार शानदार कमाई करने में लगी हुई है. इस फिल्म में हर किसी ने कमाल का रोल अदा किया है. फिल्म में उजैर बलोच के किरदार ने भी लोगों का ध्यान खींचा है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उजैर बलोच के किरदार को निभाने वाले एक्टर को इस रोल के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं थी. आइए जानते हैं कि इस बारे में उनका क्या कहना है?
उजैर बलोच का किरदार
दरअसल, फिल्म ‘धुरंधर 2’ में उजैर बलोच का किरदार अभिनेता दानिश पंडोर ने निभाया है. दानिश पंडोर ने इस किरदार के लिए इतनी मेहनत की है कि हर किसी ने उनकी तारीफ की है. हाल ही में दानिश पंडोर ने अमर उजाला से अपने इस किरदार के बारे में बात की. इस दौरान उन्होंने कई खुलासे किए हैं.
क्या बोले दानिश?
दानिश पंडोर ने बताया कि जब फिल्म ‘धुरंधर’ के लिए उन्हें पहला फोन आया था, तो वो इसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं जानते थे. साल 2024 में अप्रैल के महीने में ऑडिशन की शुरुआत हुई थी. मुझे कॉल आया था और कहा गया था कि एक सीन भेज रहे हैं, उसके लिए ही ऑडिशन है. हालांकि, उस वक्त मुझे ये नहीं बताया गया था कि किरदार क्या है और फिल्म के निर्देशक कौन हैं?
मुकेश छाबड़ा सर का कॉल
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म किस प्रोडक्शन की है ये भी जानकारी नहीं थी. बस इतना कहा गया था कि अभी कुछ भी नहीं बता सकते. एक एक्टर के लिए ये बिल्कुल भी आसान नहीं होता है क्योंकि हर सिचुएक्शन अलग-अलग होती है. उन्होंने आगे कहा कि इसके ठीक एक महीने बाद मुकेश छाबड़ा सर का कॉल आया और उन्होंने मुझसे अलग-अलग फोटोज मांगी थी.
फिल्म कर रही है कमाल
बाद में जब पता चला कि उस वक्त मुकेश सर के सामने आदित्य सर बैठे हुए थे. उसी रात मुझे फोन आया था कि आप फिल्म के लिए फाइनल हो गए हैं, लेकिन तबतक मुझे इसके बारे में कोई जानकारी नहीं थी और बाद में पता चला था कि क्या किरदार है. वहीं, अगर फिल्म की बात करें तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है.
यह भी पढ़ें- ‘हम भी शादी कर…’, क्या सच में वड़ा पाव गर्ल कर रही हैं शादी, मिस्ट्रीमैन के साथ शेयर किया ये वीडियो
संबंधित खबरें
11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
10 hrs ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
11 hrs agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
14 hrs ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
15 hrs ago'रामायण' कितनी भाषाओं में होगी रिलीज? एडवांस बुकिंग पर आया अपडेट
18 hrs agoकिसकी वजह से नाना पाटेकर ने बॉलीवुड में की थी एंट्री? खुद किया था खुलासा
20 hrs agoनाना पाटेकर के निधन के बाद तनुश्री दत्ता ने फिर दिया विवादित बयान
21 hrs agoहुमा कुरैशी ने प्रदर्शनकारियों का किया सपोर्ट, तो साकिब सलीम को मिली नफरत
23 hrs agoDrishyam 3 की कमाई में देर रात आया तगड़ा उछाल, 10वें दिन भी जमाई धाक
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines