Dalip Tahil Jaya Prada Slapping Rumours: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता दलीप ताहिल इन दिनों चर्चा में बने हुए हैं। हाल ही में ड्रंक एंड ड्राइव केस में अभिनेता को 2 महीने की सजा सुनाई गई है। इसके अलावा अभिनेता ने कई फिल्मों में दमदार अभिनय निभाया है, जिनको फैंस ने पसंद किया है। हालांकि वह अक्सर नेगेटिव किरदार में नजर आए हैं। कुछ दिनों पहले अभिनेता को लेकर खबरें आईं थीं कि फिल्म के सेट पर जया प्रदा ने अभिनेता थप्पड़ मारा था। हालांकि अब दलीप ताहिल ने इसपर खुलकर बात की है।
यह भी पढ़ें: Akshay Kumar से Kapil Sharma ने लिया किस बात का ‘बदला’? खिलाड़ी के हाथ से निकला ये प्रोजेक्ट
अभिनेता ने बताई सच्चाई
एक इंटरव्यू के दौरान दलीप ताहिल से पूछा गया था कि क्या शूटिंग के दौरान जया प्रदा ने आपको थप्पड़ मार दिया था? इसका जवाब देते हुए अभिनेता ने कहा कि मैं इस तरह की खबरों को देखकर आश्चर्यचकित रह गया, क्योंकि मैंने कभी उनके साथ काम ही नहीं किया। दलीप ताहिल ने कहा कि मैं वास्तव में जया प्रदा का सम्मान करता हूं, लेकिन मैं सोच रहा था कि वह कौन सी फिल्म थी, जिसमें मैंने उनके साथ काम किया? यह तस्वीर कहां से आई है, जिसमें उन्हें और मुझे एक साथ दिखाया गया। जहां तक मैं जानता हूं, मैंने उनके साथ कोई फिल्म नहीं की है।
महिलाओं के लिए लेते हैं स्टैंड
दलीप ताहिल ने आगे कहा है कि वह हमेशा महिलाओं के लिए स्टैंड लेते हैं फिर चाहे वो सेट पर हो या कहीं भी। उन्होंने बताया कि कई बार डायरेक्ट्स ने इंटीमेट्स सीन्स के दौरान उन्हें फ्लो के साथ जाने के लिए कहा था, हालांकि वह हमेशा फिल्ममेकर से पहले ही इस बारे में को-स्टार को बताने के लिए कहते थे।
क्यों फैली अफवाह
बता दें कि उस फिल्म के सीन के बारे में कहा जा रहा है कि दलीप ने अपनी लाइन क्रॉस कर दी थी, जिसके बाद जया प्रदा ने दलीप को थप्पड़ मार दिया था।
संबंधित खबरें
'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
2 hrs agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
8 hrs agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
10 hrs agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
1 day agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
1 day agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
1 day agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
2 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
2 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 days agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines