Daisy Shah: सलमान खान के साथ काम कर चुकी अभिनेत्री डेजी शाह सोशल मीडिया पर खुद से जुड़े पोस्ट शेयर करती रहती है. कुछ ही देर पहले डेजी शाह ने अपने इंस्टाग्राम पर एक हैरान करने वाला वीडियो शेयकर किया है. इस भयावह वीडियो में डेजी दिखा रही हैं कि उनके घर की साइड वाली बिल्डिंग में आग लग गई है. इस वीडियो को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है.
डेजी शाह ने शेयर किया वीडियो
दरअसल, डेजी ने बिल्डिंग में आग लगने वाला जो वीडियो शेयर किया है, उसमें देखा जा सकता है कि डेजी वीडियो में नजर आ रही हैं. इतना ही नहीं बल्कि वीडियो में डेजी कह रही हैं कि ये हो रहा है, यहां पर. चुनाव की वजह से लोग आए हुए हैं. रास्ते पर पटाखे फोड़े हैं और रास्ते पर पटाखे फोड़ने के बाद इन्होंने ये किया है.
बिल्डिंग में लगी आग
इसके बाद डेजी कैमरे को घुमाती हैं और दिखाती हैं कि एक बिल्डिंग में आग लगी है. वीडियो में डेजी बेहद गुस्से में नजर आ रही हैं और कह रही हैं कि लोगों को समझ नहीं आ रहा कि ये कितना भयानक है. मैं इसी की साइड वाली बिल्डिंग में रहती हूं और यहां पर ये हो रहा है. डेजी का कहना है कि ये आग प्रचार करने वाले लोगों की वजह से लगी है.
डेजी का फूटा गुस्सा
इतना ही नहीं बल्कि इस वीडियो को शेयर करते हुए डेजी ने इसके कैप्शन में लिखा है कि मेरा किसी भी राजनीतिक पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है, लेकिन जब आप चुनाव प्रचार के लिए टीमें सलेक्ट करते हैं, तो प्लीज ये जरूर देखें कि उनमें थोड़ी समझदारी हो. शुक्र है कि हमारी भवन समिति ने उन्हें घर-घर जाकर प्रचार करने से रोक दिया.
क्या बोलीं एक्ट्रेस?
एक्ट्रेस ने आगे लिखा कि बिल्डिंग के पास पटाखे फोड़ना सही तरीका नहीं है. यही होता है जब लोगों में नागरिक भावना की कमी होती है और यह कोई प्राकृतिक आपदा नहीं है बल्कि बेवकूफ लोगों की वजह से होता है, जिम्मेदारी लो… अब समय आ गया है. डेजी के इस वीडियो पर यूजर्स ने भी अपना-अपना रिएक्शन दिया है.
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 22 मिनट की वो फिल्म, जो निकली थी सबसे बड़ी फ्लॉप, 32 साल पहले आई मूवी OTT पर बार-बार करती है ट्रेंड
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
48 mins agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 hr ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
4 hrs ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
5 hrs agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
6 hrs ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
1 day agoश्रीदेवी की ऑनस्क्रीन बेटी की टूटी सगाई, 6 महीने में टूटा रिश्ता
1 day agoLIVE: 'पिया के नाम की…', प्रियंका चोपड़ा ने रचाई करवा चौथ की मेहंदी
1 day agoभारत छोड़ो नोटिस पर इमरान खान को बॉम्बे हाईकोर्ट से मिली राहत, टली सुनवाई
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines