Daayra Trailer Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ”दायरा” का ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म का ट्रेलर आते ही सोशल मीडिया पर छा गया है. फैंस को ट्रेलर पसंद आ रहा है और यूजर्स इसकी तारीफ कर रहे हैं. फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन लीड रोल में नजर आने वाले हैं. ट्रेलर में भी दोनों का अलग अंदाज देखने को मिला है.
करीना ने शेयर किया पोस्ट
करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर अपकमिंग फिल्म ”दायरा” के ट्रेलर को रिलीज किया है. फिल्म के ट्रेलर को रिलीज करते हुए करीना ने इसके कैप्शन में लिखा है कि कुछ सच्चाइयों के जवाब आसानी से नहीं मिलते, दायरा की दुनिया में आपका स्वागत है. दायरा का ट्रेलर अब रिलीज हो चुका है.
दोनों का एक ही लक्ष्य
गौरतलब है कि इस फिल्म में करीना कपूर को डीसीपी अजूनी कोहली की भूमिका में देखा जाएगा और पृथ्वीराज को डीसीपी रमन कुमार के किरदार में. दोनों एक-दूसरे के आमने-सामने हैं. एक ही विभाग और मामले की जांच का एक ही लक्ष्य दोनों को मिलता है. मेघना गुलजार निर्देशित फिल्म ‘दायारा’ में ये दोनों स्टार्स अहम किरदार में होंगे.
ट्रेलर में क्या?
वहीं, अगर ट्रेलर की बात करें तो फिल्म के ट्रेलर की शुरुआत में एक अपराधी को पुलिस वैन में अंधेरे इलाके में ले जाया जाता है और वो पूछता है कि इधर क्यों लाए हैं सब’? पृथ्वीराज सुकुमारन की आवाज आती है कि बताता हूं. अगले ही सीन में पृथ्वीराज सुकुमारन प्रेस कॉन्फ्रेंस में अपराधी के एनकाउंटर की वजह बताते हैं कि आरोपी ने मौका ढूंढते ही भागने की कोशिश की और हमारी टीम पर अटैक किया और पुलिस ने सेल्फ डिफेंस में मार दिया.
सच का पता लगाने निकली करीना कपूर
इसके बाद करीना कपूर पीड़ित परिवार के पास जाती हैं और घटना के बारे में शुरू से पूछती हैं कि 07 अक्टूबर को क्या हुआ था? पता चलता है कि एक मां अपनी गुमशुदा बेटी की सूचना देने थाने गई थी और एफआईआर दर्ज कराई. जांच के दौरान मालूम हुआ के गुमशुदा बच्ची का यौन शोषण हुआ था और आरोपी नाबालिग है. इसके बाद मामले की गंभीरता से जांच होती है.
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म की बात करें तो इसे पेन स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है. साथ ही फिल्म की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं है और इस फिल्म को 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज किया जा रहा है. देखने वाली बात होगी कि फिल्म को पहले दिन लोगों का कैसा रिस्पॉन्स मिलता है.
यह भी पढ़ें- Drishyam 3 के लिए मेकर्स ने खाली की जेब, स्टारकास्ट पर पानी की तरह बहाया पैसा
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
21 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
22 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
1 day ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines