हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Daayra का नया प्रोमो रिलीज, कब और कहां आएगी करीना कपूर और पृथ्वीराज की फिल्म?

Daayra New Promo Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दायरा’ का नया प्रोमो रिलीज हुआ है, जो फैंस को पसंद आया है.

विज्ञापन
फिल्म 'दायरा' का प्रोमो रिलीज. image credit- kareena instagram

Daayra New Promo Release: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘दायरा’ की रिलीज का बेसब्री से इंतजार हो रहा है. फिल्म की रिलीज में बहुत ज्यादा समय नहीं बचा है और इस बीच अब इस फिल्म का नया प्रोमो रिलीज कर दिया गया है, जो फैंस को बेहद पसंद आ रहा है.

करीना कपूर ने शेयर किया पोस्ट

करीना कपूर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने अपनी फिल्म के नए प्रोमो वीडियो को शेयर किया है. फिल्म के नए प्रोमो वीडियो में इसके अहम हिस्से के कुछ पार्ट्स देखने को मिल रहे हैं. इस पोस्ट को शेयर करते हुए करीना कपूर खान ने इसके कैप्शन में लिखा है कि न्याय की प्रतीक्षा कब अन्याय में बदल जाएगी?

कब और कहां रिलीज होगी फिल्म?

करीना ने अपने पोस्ट के कैप्शन में आगे लिखा है कि दायरा इस शुक्रवार को हिंदी और मलयालम में सिनेमाघरों में आ रही है. जी हां, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन की फिल्म ‘दायरा’ इसी शुक्रवार को यानी 18 सितंबर 2026 को हिंदी और मलयालम भाषा में सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.

विज्ञापन

फिल्म ‘दायरा’ के बारे में

वहीं, अगर फिल्म ‘दायरा’ की बात करें तो फिल्म ‘दायरा’ में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन आमने-सामने नजर आने वाले हैं. सच्ची घटनाओं से प्रेरित ये क्राइम थ्रिलर फिल्म जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज द्वारा निर्मित है. करीना फिल्म में डीसीपी अजूनी कोहली और सुकुमारन डीसीपी रमन कुमार की भूमिका निभा रहे हैं, जो एक उलझी हुई जांच में एक-दूसरे के बिल्कुल विपरीत हैं.

पहली बार साथ काम कर रहे हैं करीना और पृथ्वीराज

बता दें कि फिल्म ‘दायरा’ में दोनों कलाकार पहली बार साथ काम करते नजर आने वाले हैं. फिल्म न्याय, सत्ता और कानूनी व्यवस्था की जटिलताओं की एक दिलचस्प कहानी होने की उम्मीद है. अब आज फिल्म के मेकर्स ने नया प्रोमो जारी करके इसकी एक ओर झलक फैंस को दिखाई है, जिसका बाद फिल्म के लिए लोगों का इंतजार और बेसब्री से बढ़ गया है.

विज्ञापन

फिल्म को कौन-सा सर्टिफिकेट?

इसके अलावा अगर फिल्म के सर्टिफिकेट की बात करें तो इस फिल्म को सेंसर बोर्ड (CBFC) से ‘A’ (Adult) सर्टिफिकेट मिला है और इसका कुल रनटाइम 2 घंटे 23 मिनट 16 सेकंड है. हालांकि, इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर ‘मिर्जापुर’ और ‘हनुमान अंश’ जैसी फिल्में मौजूद हैं, जो अपना जलवा दिखा रही हैं. ऐसे में फिल्म ‘दायरा’ कैसी ओपनिंग करेगी ये देखने वाली बात होगी. साथ ही फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर कितना स्पेस मिलता है, ये भी इसकी रिलीज के बाद ही पता लगेगा. अब बस फिल्म की रिलीज का इंतजार है.

यह भी पढ़ें- Shah Rukh Khan ने Dhurandhar को लेकर क्या कहा? AskSRK में किंग खान ने फिल्म को लेकर दिया रिएक्शन

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola