Daayra Review: कुछ क्राइम ड्रामा इस सवाल के इर्द-गिर्द घूमते हैं कि अपराध आखिर किया किसने? लेकिन ‘दायरा’ की दिलचस्पी उस सवाल से आगे शुरू होती है, जब मामला सिर्फ अपराधी तक सीमित ना रहकर इंसाफ के मतलब का सवाल बन जाता है. मेघना गुलजार के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन DCP अजूनी कोहली और DCP रमन कुमार के किरदार में नजर आते हैं. दोनों अनुभवी पुलिस अफसर हैं, लेकिन इंसाफ को देखने का उनका नजरिया एक-दूसरे से बिल्कुल अलग है.
जमीन से जुडी हैं अंजूनी कोहली
करीना ने अजूनी को जमीन से जुड़ा हुआ रखा है और उनके बॉडी लैंग्वेज में अथॉरिटी साफ दिखाई देती है, लेकिन वो अपने किरदार को कोई ओवर-द-टॉप एक्शन हीरो नहीं बनने देतीं. अजूनी की असली ताकत इस बात में है कि वो सुनती हैं, गौर से देखती हैं और धीरे-धीरे केस की हर कड़ी को जोड़ती चली जाती हैं.
पृथ्वीराज का किरदार कैसा?
दूसरी तरफ पृथ्वीराज रमन के किरदार में ज्यादा इंटेंस एनर्जी लेकर आते हैं. अपराध की गंभीरता का उन पर गहरा असर है और उनका मानना है कि कुछ जुर्म ऐसे होते हैं, जिनमें कड़ी और तुरंत सजा मिलनी चाहिए. पृथ्वीराज ने इस सोच को पूरे कन्विक्शन के साथ निभाया है, लेकिन किरदार को सिर्फ एक ही रंग में सीमित नहीं किया.
कहानी का टकराव
मेघना गुलजार, सिमा अग्रवाल और यश केसवानी की राइटिंग की खासियत ये है कि कहानी का टकराव सिर्फ इन्वेस्टिगेशन तक सीमित नहीं रहता. फिल्म लीगल सिस्टम, संस्थागत जवाबदेही, पब्लिक प्रेशर और यौन हिंसा के बाद महिलाओं को झेलने वाले सामाजिक जजमेंट जैसे कई जरूरी मुद्दों को छूती है.
आमने-सामने होते हैं करीना और पृथ्वीराज
फिल्म के सबसे असरदार सीन्स वो हैं, जहां करीना और पृथ्वीराज आमने-सामने होते हैं. दोनों की असहमति किसी जबरदस्ती के हीरो बनाम हीरो वाले फॉर्मूले जैसी नहीं लगती. ये दो ऐसे प्रोफेशनल्स की बहस लगती है, जिन्हें सच में लगता है कि वे इंसाफ को सही नजरिए से देख रहे हैं.
कब रिलीज होगी फिल्म?
कुछ जगहों पर फिल्म की रफ्तार थोड़ी धीमी जरूर पड़ती है, लेकिन इसका मुख्य टकराव अपनी पकड़ बनाए रखता है. दायरा एक सीरियस क्राइम ड्रामा है, जो अपने कलाकारों और अपनी कहानी पर भरोसा करता है और इसी भरोसे के साथ अपने विषय का वजन संभालता है. ‘दायरा’ का निर्माण Junglee Pictures और डॉ. जयंतिलाल गडा (Pen Studios) ने किया है. फिल्म का वितरण Pen Marudhar कर रहा है और फिल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है.
यह भी पढ़ें- क्या सच में सोनू निगम ने उड़ाया सलमान खान की सिंगिंग का मजाक? वायरल वीडियो पर आया सिंगर का रिएक्शन
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
22 hrs ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
23 hrs agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
1 day agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines