हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Cocktail के मशहूर कोरियोग्राफर की हालत खराब, अस्पताल में चल रहा बोस्को मार्टिस का इलाज

Bosco Martis Hospitalised: पॉपुलर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की हालत खराब है और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. इस खबर के आने के बाद फैंस टेंशन में आ गए हैं और उनके जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Bosco Martis. IMAGE CREDIT- Social Media

Bosco Martis Hospitalised: हिंदी सिनेमा से परेशान करने वाली खबर आ रही है. फिल्म ‘कॉकटेल’ के गाने ‘तुम्हीं ही हो बंधु’ की कोरियोग्राफी के लिए पॉपुलर कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की हालत खराब है और उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया है. जैसे ही ये खबर आई हर कोई हैरान और परेशान हो गया और सभी बॉस्को मार्टिस के जल्दी ठीक होने की दुआ कर रहे हैं.

कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस की हालत खराब

खबरों की मानें तो बॉलीवुड कोरियोग्राफर बॉस्को मार्टिस को सीने में जकड़न और बेचैनी महसूस होने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सूत्रों के अनुसार, बोस्को को सीने में तकलीफ महसूस होने लगी, जिसके बाद उन्होंने अस्पताल ले जाया गया और डॉक्टर ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी.

मेडिकल निगरानी में हैं बोस्को

वहीं, अन्य सूत्रों के अनुसार, बोस्को पिछले एक हफ्ते से मेडिकल निगरानी में हैं. अस्पताल में भर्ती रहने के दौरान उनके कई टेस्ट और जांच की गई हैं और वो लगातार डॉक्टरों की निगरानी में हैं. हालांकि, शुरुआती जांच में सब नॉर्मल है, लेकिन फिर भी डॉक्टरों ने उन्हें निगरानी में रखने का फैसला किया है.

विज्ञापन

सोशल मीडिया पर बॉस्को की फोटो वायरल

बॉस्को मार्टिस के अस्पताल में एडमिट होने के बाद उनकी कई फोटोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं और फैंस टेंशन में आ गए, लेकिन घबराने की बात नहीं है. जिन लोगों को नहीं पता है उनको बता देते हैं कि बोस्को लेस्ली मार्टिस एक भारतीय कोरियोग्राफर और फिल्म निर्देशक हैं, जिन्होंने कई राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं.

75 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

बॉस्को मार्टिस की बात करें तो उन्होंने सीजर गोंसाल्वेस के साथ मिलकर 75 से ज्यादा फिल्मों और 700 म्यूजिकल सीन्स की कोरियोग्राफी की है. इसके अलावा बोस्को ने फिल्म ‘कॉकटेल’ के मशहूर ‘तुम्ही ही हो बंधु’ की कोरियोग्राफी के लिए सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली है, जिसमें सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी ने अभिनय किया था.

विज्ञापन

प्रियंका चोपड़ा के साथ किया काम

बताते चलें कि बॉस्को ने प्रियंका चोपड़ा के साथ कई फिल्मों में काम किया है और हाल ही में अपकमिंग फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए उनके साथ फिर से काम किया है. इतना ही नहीं बल्कि महेश बाबू की फिल्म ‘वाराणसी’ के सेट से एसएस राजामौली के साथ बॉस्को की तस्वीर भी सोशल मीडिया पर सामने आई हैं.

यह भी पढ़ें- ‘नो वीआईपी ट्रीटमेंट…’, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखी टाइट सिक्योरिटी, 51 साल की हसीना का वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola