Cocktail 2 Starcast Fees: शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की फिल्म 'कॉकटेल 2' की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म के रिलीज होने में ज्यादा समय नहीं बचा है. ऐसे में लोगों में इसे लेकर एक्साइटमेंट और भी बढ़ रही है. इस बीच अब फिल्म की स्टारकास्ट की फीस को लेकर जानकारी सामने आई है. आइए जानते हैं कि फिल्म की कास्ट पर मेकर्स ने कितना खर्चा किया है और सबसे ज्यादा फीस किसे मिली है?
शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना
फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना बेहद अहम किरदार में नजर आने वाले हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो जानकारी है कि इस फिल्म के लिए शाहिद कपूर को 35 करोड़ रुपये बतौर फीस मिले हैं. साथ ही शाहिद को फिल्म के लिए सबसे ज्यादा फीस मिली है और वो इस फिल्म के सबसे महंगे स्टार हैं.
---विज्ञापन---
फिल्म का बजट
वहीं, फिल्म के लिए अगर कृति सेनन और रश्मिका मंदाना की बात करें तो जानकारी के अनुसार, दोनों को इस फिल्म के लिए 15-15 करोड़ रुपये की फीस मिली है. साथ ही अगर इस फिल्म के बजट की बात करें तो जानकारी है कि फिल्म को 80 करोड़ के भारी-भरकम बजट में बनाया गया है.
---विज्ञापन---
पहले साथ काम कर चुके हैं शाहिद और कृति
गौरतलब है कि शाहिद कपूर और कृति सेनन इसके पहले साल 2024 में आई फिल्म 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में नजर आ चुके हैं. दोनों की जोड़ी की इस फिल्म में खूब पसंद किया गया था. वहीं, अब दोनों फिल्म 'कॉकटेल 2' में साथ नजर आने वाले हैं और इनके साथ रश्मिका मंदाना भी अहम किरदार में अपना जलवा बिखेरती नजर आएंगी.
---विज्ञापन---
कब रिलीज होगी फिल्म?
फिल्म 'कॉकटेल 2' के ट्रेलर की बात करें तो उम्मीद की जा रही है कि जून के पहले हफ्ते में इसके ट्रेलर को रिलीज किया जा सकता है. ये फिल्म 19 जून को रिलीज के लिए तैयार है. इन दिनों शाहिद, कृति और रश्मिका अपनी फिल्म के प्रमोशन में हिजी चल रहे हैं. हालांकि, मेकर्स ने फिल्म के तीन गाने रिलीज किए हैं, जो दर्शकों को बेहद पसंद भी आ रहे हैं. अब देखने वाली बात होगी कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कैसा परफॉर्म करेगी?
---विज्ञापन---
यह भी पढ़ें- 2 घंटे 38 मिनट की वो फिल्म, जिसने Dhurandhar को भी पछाड़ा
---विज्ञापन---