Celina Jaitly: अभिनेत्री सेलिना जेटली बीते लंबे वक्त से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. सेलिना सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहती है और खुद से जुड़े अपडेट्स शेयर करती रहती हैं. इस बीच अब सेलिना ने खुद से ही सवाल किया है कि इतने सालों तक वो अपने पति पीटर हाग से क्यों अलग नहीं हुई? इसके लिए एक्ट्रेस ने एक पोस्ट भी शेयर किया है. आइए जानते हैं कि सेलिना के इस पोस्ट में क्या है?
सेलिना जेटली ने शेयर किया पोस्ट
सेलिना जेटली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है. इस पोस्ट में सेलिना ने अपना एक फोटो शेयर करते हुए बेहद लंबा-सा कैप्शन भी लिखा है. सेलिना ने लिखा कि तुमने छोड़ क्यों नहीं दिया? कोई पढ़ा-लिखा इंसान 15 साल तक किसी अपमानजनक शादी में क्यों रहता है? मैंने खुद से ये सवाल किया है.
मैं क्यों नहीं चली गई?- सेलिना
सेलिना ने आगे लिखा कि पहली घटना के बाद ही मैं क्यों नहीं चली गई? या दूसरी… तीसरी, क्या मैं अंधी थी? कमजोर थी? या मुझे इसकी आदत हो गई थी? सच लोगों की सोच से कहीं ज्यादा मुश्किल है. अपमान कभी-कभी हिंसा से शुरू होता है और कभी प्यार से शुरू होता है, लेकिन आपको लगता है कि आप फ्यूचर बना रहे हैं और फिर कुछ बदल जाएगा, अच्छे दिन आते हैं.
क्या बोलीं सेलिना?
सेलिना ने आगे लिखा कि अपमान से कोई चोट नहीं लगती, लेकिन कॉन्फिडेंस धीरे-धीरे खत्म हो जाता है. आप एडजस्ट कर लेते हैं और फिर ज्यादा एडजस्ट कर लेते हैं. साथ ही आप खुद से सवाल करते हैं, लेकिन पहली बार आपको शॉक लगता है और पांचवीं बार आपको कंफ्यूज करता है और दसवीं बार ‘नॉर्मल’ हो जाता है. सेलिना ने इसके आगे क्या लिखा है उसके लिए आप एक्ट्रेस का पोस्ट देख सकते हैं.
पति से चल रहा विवाद
गौरतलब है कि सेलिना जेटली ने अपने पति पीटर हाग पर गंभीर आरोप लगाए हैं. सेलिना और पीटर के बीच कुछ भी ठीक नहीं चल रहा है और दोनों तलाक लेकर अलग होना चाहते हैं. इस बीच अब सेलिना ने खुद से ये सवाल वाला पोस्ट शेयर किया है, जो चर्चा में आ गया है.
यह भी पढ़ें- क्या Thalapathy Vijay के साथ रहना चाहती हैं वाइफ संगीता? कोर्ट में दाखिल की नई याचिका
संबंधित खबरें
'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ किए पार, कितने बिके टिकट?
8 hrs agoसिनेमाघरों के बाद OTT पर आ रही 'हैवान', जानें कब और कहां देखें फिल्म
11 hrs agoबम की धमकी के बाद बुलेटप्रूफ शीशे के पीछे से अमिताभ बच्चन फैंस से मिले
13 hrs agoKing का Tu Mil Jaaye गाना हुआ रिलीज, शाहरुख खान ने बर्थडे पर दिया सरप्राइज
16 hrs agoशाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
1 day agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
1 day agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
1 day agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
3 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
3 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines