Celina Jaitley: बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली लगातार सुर्खियों में बनी हुई है. एक तरफ का एक्ट्रेस का उनके पति पीटर हाग के साथ विवाद चल रहा है, तो दूसरी ओर सेलिना अपने भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली के लिए परेशान हैं. अब सेलिना ने अपने भाई (जो UAE की जेल में बंद है) के लिए पीएम मोदी से गुहार लगाई है. इस दौरान सेलिना बेहद इमोशनल भी नजर आईं.
सेलिना ने पीएम मोदी से लगाई गुहार
दरअसल, सेलिना जेटली ने हाल ही में इंडिया टूडे को एक इंटरव्यू दिया. इस इंटरव्यू में ही एक्ट्रेस ने अपने भाई के लिए पीएम मोदी से अपील की है. इसको लेकर सेलिना ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट भी शेयर किया है. अपने पोस्ट को शेयर करते हुए सेलिना ने बेहद इमोशनल कैप्शन भी लिखा है.
मोदी जी से मैं रिक्वेस्ट करती हूं- सेलिना
सेलिना ने अपने कैप्शन में लिखा कि मोदी जी से मैं रिक्वेस्ट करती हूं कि प्लीज इस सैनिक को वापस बुला लें. उन्होंने अपनी पूरी लाइफ देश की सेवा में समर्पित कर दी है. अगर उन्होंने कुछ गलत किया होता, तो अब तक उन पर केस चल चुका होता. उन्होंने आगे कहा कि हमारे सैनिक सिर्फ नंबर (संख्या) नहीं हैं और राष्ट्र को उनके साथ खड़ा होना चाहिए.
भाई के लिए इमोशनल मैसेज
इसके अलावा सेलिना ने अपने कैप्शन में भाई को इमोशनल मैसेज भी दिया है. सेलिना ने लिखा कि दीदी आपके साथ हैं और पूरा देश आपके साथ है. आपको वापस लाने के लिए मैं हर मुमकिन कोशिश करूंगी, जय हिंद. इसके अलावा सेलिना जेटली का कहना है कि उन पर उनके भाई को छोड़ने का दावा डाला गया.
सेलिना का ये भी दावा
इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने ये भी लिखा है कि उनके बच्चों के नाम से जेटली सरनेम को हटाने का भी प्रेशर है, लेकिन उन्होंने ऐसा करने से साफ इनकार कर दिया है. गौरतलब है कि सेलिना जेटली के भाई मेजर (रिटायर्ड) विक्रांत कुमार जेटली यूएई की जेल में बंद हैं और सेलिना उन्हें वापस लाने के लिए हर मुमकिन कोशिश कर रही है. अब देखने वाली बात होगी कि इस मामले में आगे क्या होता है.
यह भी पढ़ें- ‘इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहे…’, The 50 में प्रिंस नरूला और रिद्धि डोगरा ने इंफ्लुएंसर्स पर कसा तंज
संबंधित खबरें
कंगना रनौत ने अश्लील कंटेंट के खिलाफ दिल्ली हाईकोर्ट में दायर की याचिका
33 mins agoअभिनेता नाना पाटेकर ने पहले ही बता दिया था अपनी अंतिम संस्कार का तरीका
2 hrs ago13 साल की उम्र में नाना पाटेकर कमाते थे 35 रुपये महीना, रोज चलते थे 8 KM
3 hrs agoनाना पाटेकर को क्यों बुलाया जाता था ‘नाना’? कम ही लोग जानते हैं असली नाम
5 hrs agoकब और कहां होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार?
7 hrs agoनाना पाटेकर के निधन से बॉलीवुड सितारों का टूटा दिल, पोस्ट किया शेयर
8 hrs ago'अग्नि साक्षी' से 'वेलकम' तक, नाना पाटेकर के वो 5 सीन्स जो बने आइकॉनिक
9 hrs agoनाना पाटेकर इन 2 फिल्मों में आएंगे नजर, 'ईठा' में निभाएंगे अहम रोल
10 hrs agoजब नाना पाटेकर ने अशोक सराफ की बचाई थी जान, मुश्किल वक्त में बने फरिश्ता
11 hrs agoअभिनेता नाना पाटेकर का गोवा में निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines