Border 2: सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है. फिल्म को लेकर लोगों में एक अलग ही एक्साइटमेंट देखी जा रही है. जैसे-जैसे फिल्म अपनी रिलीज के करीब आ रही है, वैसे-वैसे हर कोई इसकी लिए बेताब नजर आ रहा है. इस बीच हम आपको एक खास बात बताने जा रहे हैं, वो भी किसी और के बारे में नहीं बल्कि फिल्म की प्रोड्यूसर की मदर के बारे में. आइए जानते हैं…
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की प्रोड्यूसर
दरअसल, फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की प्रोड्यूसर की बात करें तो इस फिल्म को अनुराग सिंह ने डायरेक्ट किया है और फिल्म के प्रोड्यूसर निधि दत्ता, जेपी दत्ता, भूषण कुमार और कृष्ण कुमार हैं. फिल्म की प्रोड्यूसर जेपी दत्ता की बेटी निधि दत्ता हैं, जो 70s की मशहूर एक्ट्रेस की बेटी हैं. जी हां, जेपी दत्ता की पत्नी 70 के दशक की बेहद खूबसूरत हसीना हैं और स्क्रीन पर राज किया करती थीं.
निधि दत्ता की मां
निधि दत्ता की मां की बात करें तो उनका नाम बिंदिया गोस्वामी है, जिन्होंने शशि कपूर और अमिताभ बच्चन समेत कई सुपरस्टार संग हिट फिल्में दी हैं. बिंदिया गोस्वामी की फिल्मों की बात करें तो उन्होंने ‘मुक्ति’, ‘जय विजय’, ‘खट्टा मीठा’, ‘खानदान’, ‘शान’, ‘हम जानी दुश्मन’ और ‘गोलमाल’ जैसी शानदार फिल्में दी हैं.
फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड डेब्यू
बिंदिया की बात करें तो उन्होंने साल 1976 में फिल्म ‘जीवन ज्योति’ से बॉलीवुड डेब्यू किया था. साल 1969 में उन्होंने फिल्म ‘चिक मिक बिजुली’ से अभिनय शुरू किया था. 70 के दशक में उन्होंने कई फिल्मों में अपना जलवा दिखाया था. इसके बाद उन्होंने 1980 में उन्होंने विनोद मेहरा से शादी की. उनकी ये शादी सिर्फ चार साल ही चली.
आखिरी बार इस फिल्म में आई थीं नजर
इसके बाद साल 1985 में उन्होंने फिल्म डायरेक्टर जेपी दत्ता को अपना हमसफर बनाया. फिर साल 1987 में फिल्म ‘मेरा यार मेरा दुश्मन’ में उन्हें आखिरी बार उन्हें स्क्रीन पर देखा गया था. अब बिंदिया की बेटी ने फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को डायरेक्टर किया है और उनकी इस फिल्म की रिलीज का हर किसी को बेसब्री से इंतजार है.
रेखा के साथ क्या रिश्ता?
बिंदिया गोस्वामी और रेखा के रिश्ते की बात करें तो दोनों का नाम सुपरस्टार विनोद मेहरा से जोड़ा जाता है. दोनों को लेकर कहा जाता है कि दोनों अभिनेत्रियां उनसे प्यार करती थीं. इसलिए बिंदिया को रेखा की ‘सौतन’ भी कहा जाता था.
यह भी पढ़ें- पवन सिंह या खेसारी लाल यादव… कौन है आम्रपाली दुबे का फेवरेट? कहा- ‘मैं तो तीसरे…’
संबंधित खबरें
शाहरुख खान कैसे बने 'रोमांस के बादशाह'? ऐसा रहा टीवी से फिल्मों तक का सफर
10 hrs agoजाह्नवी कपूर बनीं 'नागिन', हैलोवीन पर किया श्रीदेवी का आइकॉनिक लुक रिक्रिएट
16 hrs agoशाहरुख खान के 61वें जन्मदिन का जश्न शुरू, सी लिंक पर छाया 'किंग का पोस्टर
16 hrs agoनोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
2 days ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
2 days agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
2 days agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
3 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
3 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
3 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines