Border 2, Mardaani 3 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर इस वक्त सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ और रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ अपना जलवा दिखा रही हैं. दोनों ही फिल्मों ने टिकट खिड़की पर अपनी मजबूत पकड़ बना रखी है और कलेक्शन करने में लगी हुई है. आइए जानते हैं कि इन दोनों ही फिल्मों की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े क्या है?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
Sacnilk.com के अनुसार, अगर सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 10वें दिन यानी दूसरे संडे को 22.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म की कमाई के ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. इसी के साथ इस फिल्म की टोटल कमाई 275.25 करोड़ रुपये हो गई है.
फिल्म ‘मर्दानी 3’
फिल्म की टोटल कमाई को देखकर कहा जा सकता है कि ये फिल्म अगर इसी तरह से कमाई करती रही, तो जल्द ही 300 करोड़ के आंकड़े को छू लेगी. वहीं, अगर रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ की बात करें तो इस फिल्म ने अपनी रिलीज के तीसरे दिन 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. इस फिल्म के भी ये आंकड़े अभी शुरुआती और अनुमानित हैं और इनमें बदलाव हो सकता है.
टोटल कलेक्शन
फिल्म ‘मर्दानी 3’ का टोटल कलेक्शन तीन दिन में 17.50 करोड़ रुपये हो गया है. ये फिल्म उम्मीद के हिसाब से कलेक्शन नहीं कर पा रही है, लेकिन फिर भी टिकट खिड़की पर मजबूत पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है. दोनों ही फिल्में बड़े-बड़े स्टार्स की फिल्में हैं और दोनों की कहानी भी कमाल की है.
‘बॉर्डर 2’ की कमाई
इसी के साथ अगर ‘बॉर्डर 2’ के बीते 9 दिन के कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने पहले दिन पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था. फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और 5वें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
‘मर्दानी 3’ का कारोबार
इसके अलावा इस फिल्म ने 6वें दिन 13 करोड़ रुपये, 7वें दिन 11.25 करोड़ रुपये, 8वें दिन 10.75 करोड़ रुपये और 9वें दिन 17.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. वहीं, फिल्म ‘मर्दानी 3’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 4 करोड़ रुपये और दूसरे दिन 6.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया है.
यह भी पढ़ें- Border 2 बनीं भारत की अब तक की सबसे बड़ी वॉर फिल्म, उरी-वॉर 2 जैसी मूवीज को चटाई धूल
संबंधित खबरें
नोरा फतेही को जारी हुआ समन, ठग सुकेश चंद्रशेखर से जुड़ा है मामला
1 day ago35000 फीट की ऊंचाई पर परिणीति चोपड़ा ने खोला करवा चौथ का व्रत
1 day agoलावणी की लय, स्वाभिमान की कहानी! 'ईठा' में श्रद्धा कपूर का अनदेखा अंदाज
1 day agoकरवा चौथ पर रिलीज हुआ रणबीर कपूर की 'रामायण' का 'जुड़ी जोड़ी' गाना
2 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' के बिके 3 लाख से ज्यादा टिकट, जानें कलेक्शन
2 days ago'कॉन्सर्ट में मत ले जाना…', वीर-तारा के ब्रेकअप पर जाह्नवी कपूर का तंज!
2 days ago'मैंने खुद को कोसा...', 'पेद्दी' विवाद पर जाह्नवी कपूर ने तोड़ी चुप्पी
2 days agoरणबीर कपूर ने KBC में सुनाया आलिया भट्ट को प्रपोज करने का किस्सा
2 days ago'मेरी फेवरेट...', जेनिफर संग अनबन की खबरों पर परिणीति ने तोड़ी चुप्पी
3 days agoहॉलीवुड में छाया 'रामायण' का जादू, यश, रणबीर कपूर-साई पल्लवी का शाही अंदाज
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines