Border 2 Box Office Collection Day 6: सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने टिकट खिड़की पर बेहद शानदार ओपनिंग की और बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ मजबूच बनाई, लेकिन रिलीज के 5वें दिन ये पकड़ ढीली हो गई, जिसका असर 6वें दिन के कलेक्शन पर साफ दिखा. आइए जानते हैं कि इस फिल्म ने अपनी रिलीज के 6वें दिन टिकट खिड़की पर कितना कलेक्शन किया है?
फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की 6वें दिन की कमाई
Sacnilk.com के अनुसार, सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने अपनी रिलीज के 6वें दिन टिकट खिड़की पर 13.00 करोड़ रुपये की कमाई की है. हालांकि, अभी ये फिल्म के शुरुआती और अनुमानित आंकड़े हैं और इनमें बदलाव हो सकता है. इसी के साथ अगर फिल्म के टोटल कलेक्शन की बात करें तो इस फिल्म ने 6 दिन में 213.00 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है.
फिल्म का बीते 5 दिन का कलेक्शन
गौरतलब है कि बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की पकड़ पहले से ढीली हो गई है और फिल्म की कमाई में लगातार दूसरे दिन गिरावट देखने को मिली है. इसी के साथ अगर फिल्म के बीते पांच दिन के कलेक्शन की बात करें तो इसने अपनी रिलीज के पहले दिन यानी ओपनिंग डे पर 30 करोड़ रुपये का कारोबार किया था.
मेकर्स की बढ़ी चिंता
फिल्म ने दूसरे दिन 36.5 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 54.5 करोड़ रुपये, चौथे दिन 59 करोड़ रुपये और 5वें दिन 20 करोड़ रुपये का कारोबार किया है. फिल्म ने पहले चार दिन में शानदार कमाई की है, लेकिन पांचवें दिन से इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिल रही है, जिसने मेकर्स की चिंता बढ़ा दी थी.
फिल्म ‘मर्दानी 3’ होगी रिलीज
सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने बेहद शानदार ओपनिंग की, लेकिन फिल्म की गिरती कमाई देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ के आंकड़े को पार नहीं कर पाएगी. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म के लिए आने वाले दिनों में कमाई करना और भी मुश्किल हो जाएगा. ऐसा इसलिए क्योंकि रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ 30 जनवरी को रिलीज हो रही है. रानी की फिल्म सनी के लिए चुनौती बनकर आ रही है.
यह भी पढ़ें- TV की वो हसीना, जो फ्लॉप के बाद बनीं क्वीन, जीती हैं बेहद आलीशान जिंदगी
संबंधित खबरें
'रामायण' के टिकट 2 लाख से ज्यादा बिके, रिलीज से 10 दिन पहले कमाए करोड़ों
7 hrs ago'शर्मनाक हरकत...', कॉन्सर्ट में शिल्पा राव संग हुई बदसलूकी पर भड़के पति
8 hrs agoअभिषेक बच्चन के सहारे फैंस से मिले अमिताभ बच्चन, फोटोज वायरल
9 hrs agoटाइगर श्रॉफ से पहले शूटर्स के निशाने पर थे आमिर खान?
12 hrs ago'Ramayana' का नया गाना 'मंगल रंग' रिलीज, अरिजीत-श्रेया की आवाज ने जीता दिल
1 day agoटाइगर श्रॉफ की टीम ने शेयर किया घायल एक्टर का Video, नजर आए छर्रों के जख्म
4 days agoएडवांस बुकिंग में 'रामायण' का जलवा, 7 करोड़ पार हुई कमाई
4 days ago'मैं कुछ लिख पाने की स्थिति में नहीं...', अमिताभ बच्चन ने क्यों मांगी माफी?
4 days agoटाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: 31 अक्टूबर तक पुलिस कस्टडी में भेजे गए हमलावर
5 days agoरिलीज से 15 दिन पहले ही ‘रामायण’ का धमाका, 92 हजार से ज्यादा टिकट बिके
5 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines