Border 2: बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म ‘बॉर्डर 2’ रिलीज हो चुकी है. फिल्म को लोगों का बेहद शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस बीच हम आपको ‘बॉर्डर 2’ के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनके पास ‘बॉर्डर’ देखने के भी पैसे नहीं थे. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं? तो आइए जानते हैं इनके बारे में…
पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि पॉपुलर पंजाबी सिंगर दिलजीत दोसांझ हैं. आज दुनियाभर में अपना नाम बना चुके दिलजीत एक ग्लोबल सिंगर बन चुके हैं. ब्रिटेन से लेकर कनाडा तक दिलजीत का फैनबेस बेहद तगड़ा है और उनके गानों को लोगों का बेहद प्यार मिलता है, लेकिन एक समय ऐसा भी था जब दिलजीत के पास ‘बॉर्डर’ देखने के भी पैसे नहीं थे.
फिल्म ‘बॉर्डर 2’
दिलजीत दोसांझ अब फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में नजर आ रहे हैं. इस फिल्म में दिलजीत इंडियन एयरफोर्स ऑफिसर निर्मलजीत सिंह सेखों के किरदार में नजर आ रहे हैं. इस बीच अब दिलजीत का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है. वीडियो में दिलजीत कह रहे हैं कि जब फिल्म ‘बॉर्डर’ आई थी, तो सभी फिल्म को थिएटर में देखने के लिए जा रहे थे.
मेरे पास पैसे नहीं थे- दिलजीत
फिल्म ‘बॉर्डर’ को देखना का मेरा भी बहुत मन था, लेकिन उस समय मेरे पास पैसे नहीं थे. फिल्म ना देख पाने का मुझे बहुत दुख था. आज मैं फिल्म ‘बॉर्डर 2’ में काम कर रहा हूं और इस फिल्म में मैं निर्मल सेखों के किरदार में हूं, जो बहुत बहादुर थे. गौरतलब है कि जब फिल्म ‘बॉर्डर’ आई थी, तब दिलजीत की उम्र 13 साल थी.
इंस्पिरेशनल कहानी जैसा है ये किस्सा
दिलजीत का बचपन बेहद करीबी में गुजरा था, जिस फिल्म को देखने के लिए दिलजीत के पास पैसे भी नहीं थे, आज वो उस फिल्म के सीक्वल में काम कर रहे हैं. ये किसी के लिए भी बहुत बड़ी बात है. हालांकि, ये वो फीलिंग है, जिसे दिलजीत ही फील कर सकते हैं. लोगों ने जब इसके बारे में सुना तो हर किसी को ये किस्सा इंस्पिरेशनल कहानी जैसा लगा.
यह भी पढ़ें- देवानंद की वो फिल्म, जिसने रच दिया था इतिहास, भारत की ऑस्कर में हुई थी ऑफिशियल एंट्री
संबंधित खबरें
इन 3 किस्सों में छिपा है अमिताभ बच्चन से 'बिग बी' बनने का राज
2 hrs agoसलमान खान ने लॉन्च किया YouTube चैनल, पहले वीडियो में खुद की लगाई क्लास?
6 hrs agoअमिताभ बच्चन को कोर्ट ने क्यों किया तलब? 2022 के केस से जुड़ा है मामला
9 hrs agoकरीना की F1 स्टार लैंडो नॉरिस से मजेदार बातचीत वायरल, पति का किया जिक्र
10 hrs agoग्रैमी अवॉर्ड्स में बजेगा ‘धुरंधर 2’ का डंका? 9 कैटेगरी में सबमिट हुए गाने
11 hrs ago400 करोड़ पार हुई अजय देवगन की 'दृश्यम 3', जानें 'हनुमान अंश' की कमाई
12 hrs agoमर्डर, रहस्य और सस्पेंस से भरी है 10 एपिसोड की ये सीरीज, आपने देखी?
1 day agoनाना की ये 4 फिल्में रहेंगी यादगार, आखिरी बार दिखेगा अभिनय का जादू
1 day agoक्यों रात में करना पड़ा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार? बेटे ने बताई वजह
1 day agoअजय देवगन की Drishyam 3 ने बॉक्स ऑफिस पर पार किया 250 करोड़ का आंकड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines