Bollywood Superstar Film: बॉलीवुड के सुपरस्टार हो और टाइम-टाइम पर उनकी फिल्मों की चर्चा ना हो, भला ऐसा कैसे हो सकता है. हिंदी सिनेमा में एक से बढ़कर एक ‘धुरंधर’ स्टार्स हैं, लेकिन आज हम आपको बॉलीवुड के उस किंग के बारे में बता रहे हैं, जिनकी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर आते ही टिकट खिड़की को हिला देती है. अब आप भी सोच रहे होंगे कि आखिर ये कौन हैं, तो आइए जानते हैं इनके बारे में और इनकी उन दो फिल्मों के बारे में जो सिर्फ तीन महीने में रिलीज हुई थी.
बॉलीवुड के किंग खान
हम जिसकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान हैं. जी हां, शाहरुख खान की वो सुपरस्टार हैं, जिनकी फिल्मों का ना सिर्फ दर्शकों को इंतजार रहता है बल्कि उनकी फिल्में आते ही बवाल काट देती है. बात है साल 2007 की जब तीन महीने में किंग खान की 2 फिल्में आई थी.
फिल्म ‘चक दे इंडिया और ओम शांति ओम’
साल 2007 में शाहरुख खान की फिल्म ‘चक दे इंडिया और ओम शांति ओम’ रिलीज हुई थी. ये दोनों ही वो फिल्में है, जिन्हें दर्शकों का बेशुमार प्यार मिला था. ‘चक दे इंडिया’ एक स्पोर्ट्स-ड्रामा फिल्म, जिसे अगस्त में रिलीज किया गया था. इस फिल्म की कहानी एक ऐसे पूर्व हॉकी कप्तान की थी, जिस पर देशद्रोह का झूठा दाग लगता है.
बजट और कहानी
इस फिल्म का बजट सिर्फ 20 करोड़ रुपये था, लेकिन कहानी इतनी दमदार थी कि फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त कमाई की थी. इस फिल्म ने भारत में 66 करोड़ से ज्यादा का नेट और वर्ल्डवाइड करीब 108 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ने नेशनल अवॉर्ड (बेस्ट पॉपुलर फिल्म) सहित फिल्मफेयर, आईफा और स्क्रीन अवॉर्ड्स को मिलाकर कुल 32 अवॉर्ड अपने नाम किए थे.
तीन महीने बाद रिलीज हुई दूसरी फिल्म
बता दें कि इस फिल्म में शाहरुख खान को कबीर खान के आइकॉनिक रोल के लिए बेस्ट एक्टर का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था. अब बात करते हैं दूसरी फिल्म की, जो ठीक तीन महीने बाद यानी दिवाली के मौके पर रिलीज की गई. इस फिल्म का नाम ‘ओम शांति ओम’ है और ये एक टिपिकल बॉलीवुड मसाला, लव स्टोरी और पुनर्जन्म पर बेस्ड फिल्म है.
2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म
इस फिल्म में शाहरुख खान ने जूनियर आर्टिस्ट और सुपरस्टार के दो अलग-अलग रोल निभाए थे. इस फिल्म को 35 करोड़ के बजट में बनाया गया था. फिल्म ‘ओम शांति ओम’ ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस को हिलाकर रख दिया और इसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला था. फिल्म ने भारत में 68 करोड़ से ज्यादा का कलेक्शन किया और वर्ल्डवाइड इसने 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई की. इस फिल्म के नाम साल 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म का टैग है.
यह भी पढ़ें- 8 एपिसोड वाली वो सीरीज, जिसमें हीरो और विलेन करेंगे कंफ्यूज, एंडिंग देख खुल जाएगा दिमाग, IMDb रेटिंग भी है शॉकिंग
संबंधित खबरें
अचानक बिगड़ी सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की तबीयत, बीच में रोकना पड़ा KBC का शूट
7 hrs ago'100 साल बाद ऐसी फिल्म बनी…', 'रामायण' देख रो पड़े अनुपम खेर
1 day agoरणबीर कपूर की 'रामायण' में राघव जुयाल की सरप्राइज एंट्री, बने 'मेघनाद'
1 day agoओपनिंग डे पर 'रामायण' की जय-जयकार, पहले ही दिन 100 करोड़ किए पार
1 day agoमैं सड़क पर चिल्लाई…', सैफ पर हुए हमले को देख कांप उठी थीं करीना कपूर
2 days agoसिनेमाघरों के बाद किस OTT पर दस्तक देगी रणबीर कपूर की 'रामायण'?
2 days agoRamayana में 'हनुमान' बन छाए सनी देओल, फिल्म के पोस्ट क्रेडिट ने जीता दिल
2 days agoतुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
3 days ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
3 days agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines