Bollywood Starkid: हिंदी सिनेमा के कई स्टारकिड्स ऐसे हैं, जिन्होंने इंडस्ट्री में कदम रखा, लेकिन फिर उन्होंने एक्टिंग से दूरी बना ली. आज हम आपको बॉलीवुड की उस पॉपुलर स्टारकिड के बारे में बता रहे हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं, जो वेट्रेस की नौकरी तक कर चुकी हैं?
अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर
हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर हैं. सोनम के ताऊ भी बॉलीवुड के नामी प्रोड्यूसर हैं और चाचा एक्टर हैं. सोनम ने अपने परिवार के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया और फिल्मी दुनिया में एंट्री कर ली, लेकिन किस्मत को ये मंजूर नहीं था और उन्हें सफलता नहीं मिली, जिसकी वजह से उन्होंने इंडस्ट्री से दूरी बना ली.
पढ़ाई के लिए सिंगापुर
सोनम ने बचपन से ही फिल्मी माहौल देखा था और वो उसी में पली-बढ़ीं थी. सोनम का शुरुआती सपना अभिनेत्री बनने का नहीं था और उनकी दिलचस्पी राइटिंग और फिल्म निर्माण की दुनिया में बहुत ज्यादा थी. फिर पढ़ाई करने के लिए सोनम सिंगापुर चली गई और वहीं रहने लगीं.
वेट्रेस के तौर पर किया काम
इस दौरान उन्होंने आत्मनिर्भर बनने की कोशिश की और वो एक रेस्टोरेंट में वेट्रेस के तौर पर काम करने लगीं. हालांकि, ये काम उन्होंने बहुत ज्यादा लंबे समय तक नहीं किया और उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया. इसके अलावा पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम (पीसीओएस) और अन्य हार्मोनल समस्याओं के कारण सोनम का वजन भी काफी बढ़ गया था, जो उनके लिए किसी चुनौती से कम नहीं था.
असिस्टेंट डायरेक्टर के तौर पर किया काम
इसके बाद सोनम की मुलाकात निर्देशक संजय लीला भंसाली से हुई और उन्होंने फिल्म ‘ब्लैक’ में असिस्टेंट डायरेक्टर के रूप में काम किया. हालांकि, इसी दौरान भंसाली ने उनमें अभिनेत्री बनने की संभावना देखी और उन्हें एक्टिंग करने के लिए कहा. इसके बाद सोनम ने अपनी सेहत पर ध्यान दिया और वजन कम करना शुरू किया.
शादी के बाद फिल्मों से दूरी
साल 2007 में सोनम कपूर ने संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘सांवरिया’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद सोनम ने ‘दिल्ली-6’, ‘आई हेट लव स्टोरीज’, ‘आयशा’, ‘मौसम’ और ‘प्लेयर्स’ जैसी कई फिल्मों में काम किया. धीरे-धीरे सोनम ने इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनानी शुरू की और फिल्में करती गईं. फिर उन्होंने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी कर ली और उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ पर ध्यान दिया और वो फिल्मों से दूर हो गईं.
यह भी पढ़ें- बॉलीवुड की वो हसीना, जिन्हें पहली फिल्म ने बनाया स्टार, फिर डूबा करियर तो सनी देओल की मूवी ने दिया सहारा
संबंधित खबरें
टीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
6 hrs agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
7 hrs ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
8 hrs agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
10 hrs agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
14 hrs ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
21 hrs agoनुसरत भरूचा ने अस्पताल से दिया हेल्थ अपडेट, सर्जरी के बाद शेयर किया वीडियो
1 day ago'कॉफी विद करण' का आखिरी सीजन होगा बेहद खास, सलमान खान बनेंगे पहले मेहमान
1 day agoNetflix पर परिणीति चोपड़ा की क्राइम-थ्रिलर 'रिपोर्टिंग लाइव' ने जमाया कब्जा
1 day ago‘जेलर 2’ हिंदी में नहीं होगी रिलीज? अफवाहों पर फिल्ममेकर्स ने तोड़ी चुप्पी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines