Sridevi: हिंदी सिनेमा की दिवंगत एक्ट्रेस श्रीदेवी भले ही अब हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके चर्चे आज भी होते हैं. श्रीदेवी की फिल्मों और उनकी लाइफ से जुड़ी बातों को जानने के लिए फैंस आज भी एक्साइटेड नजर आते हैं. आज हम आपको श्रीदेवी की उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जिससे एक्ट्रेस को रातोंरात सफलता मिली थी, लेकिन फिर भी श्रीदेवी इस फिल्म को कोसती रही. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म थी और क्यों श्रीदेवी इस फिल्म को इतना कोसती थी?
फिल्म ‘हिम्मतवाला’
दरअसल, हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 1983 में आई फिल्म ‘हिम्मतवाला’ है. ये फिल्म रिलीज हुई और सब कुछ बदल गया. जीतेंद्र के साथ आई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन किया और इसने लोगों के दिलों को छुआ. इस फिल्म के गाने, श्रीदेवी के कपड़े और उनका डांस लोगों के बीच बेहद हमेशा पॉपुलर रहा.
फिल्म को मानती थी बदकिस्मती
इस फिल्म से श्रीदेवी को इतनी सफलता मिली कि वो अचानक हिंदी फिल्मों की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में शामिल हो गईं, लेकिन यहीं से उनके मन में एक अजीब सा डर भी पैदा हो गया था. ‘श्रीदेवी: क्वीन ऑफ हार्ट्स’ किताब में उनके पुराने इंटरव्यू के हवाले से बताया गया है कि श्रीदेवी अपनी फिल्म ‘हिम्मतवाला’ की सफलता को अपनी बदकिस्मती मानती थीं.
क्या थी वजह?
जी हां, इसकी वजह ये थी कि उन्हें डर था कि इस फिल्म की कामयाबी के बाद लोग उन्हें सिर्फ खूबसूरत और ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में देखेंगे और उनके अभिनय को गंभीरता से नहीं लेंगे, लेकिन एक्ट्रेस का ये डर एवेंहे था क्योंकि इस फिल्म की रिलीज के बाद उनकी कई हिट फिल्में रिलीज हुई थीं.
1980 का दशक
श्रीदेवी के करियर की बात करें तो 1980 का दशक उनके करियर का सबसे बड़ा दौर बना था. जी हां, दौरान ‘तोहफा’, ‘नगीना’, ‘मिस्टर इंडिया’, ‘चांदनी’, ‘चालबाज’ और ‘लम्हे’ जैसी फिल्मों में उन्होंने अलग-अलग तरह की भूमिकाएं निभाई थीं. साथ ही ‘मिस्टर इंडिया’ में उनकी कॉमेडी और ‘हवा हवाई’ वाला अंदाज लोगों को खूब पसंद आया था.
लोगों का जीता दिल
वहीं, फिल्म ‘चालबाज’ में उन्होंने दो अलग स्वभाव वाली बहनों का किरदार निभाकर, तो कमाल ही कर दिया था. साथ ही फिल्म ‘लम्हे’ में उन्होंने एक ही फिल्म में अलग उम्र और अलग भावनाओं वाले किरदारों को निभाया था, जो लोगों को बेहद पसंद आए थे. ये सब फिल्में करने के बाद एक ऐसी सुपरस्टार बन गई थी कि उनके नाम से ही फिल्में चल जाती थीं.
यह भी पढ़ें- Ohh My Dog और DC का बुधवार का कलेक्शन कितना, क्या घटी फिल्मों की कमाई या आया उछाल?