हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

65 साल का वो हीरो, जिसकी एक-दो नहीं 33 फिल्में नहीं हुईं रिलीज, किसी का बिगड़ा बजट, तो किसी को नहीं मिला फाइनेंसर

Bollywood Actor: आज हम आपको हिंदी सिनेमा के उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिसकी 33 फिल्में पर्दे पर रिलीज नहीं हो पाई. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं, जिनकी इतनी सारी फिल्में रिलीज नहीं हो पाई.

विज्ञापन
Suniel Shetty. image credit- social media

Bollywood Actor: हिंदी सिनेमा के कई कलाकार ऐसे हैं, जो अपनी फिल्मों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. हालांकि, कुछ फिल्में ऐसी होती हैं, जिनका ऐलान होता है, शूटिंग शुरू होती है, लेकिन वो किसी ना किसी वजह से सिनेमाघरों तक नहीं जाती. आज हम आपको एक ऐसे ही एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जिनकी एक-दो नहीं बल्कि 33 फिल्में रिलीज नहीं हुई. आइए जानते हैं इनके बारे में…

सुनील शेट्टी की फिल्में

दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी हैं. जी हां, 65 साल के सुनील शेट्टी की एक दो नहीं बल्कि 33 फिल्में ऐसी हैं, जो किसी ना किसी वजह से रिलीज नहीं हुई. सुनील आज अपना बर्थडे मना रहे हैं. सुनील शेट्टी ने साल 1992 में फिल्म ‘बलवान’ से बॉलीवुड में कदम रखा था, लेकिन फिल्म ‘बलवान’ से पहले वो ‘आरजू’ फिल्म में काम करने वाले थे और ये फिल्म कभी रिलीज नहीं हो सकी.

पर्दे पर नहीं हुईं रिलीज

इसके अलावा सुनील शेट्टी, अक्षय कुमार के साथ फिल्म ‘कौरव’ में साथ नजर आने वाले थे, लेकिन ये प्रोजेक्ट रिलीज नहीं हो सका. इसी तरह ‘चोरी मेरा काम’ में सलमान खान और सुनील शेट्टी को साथ लाने की योजना थी पर ये भी रिलीज नहीं हुई. साथ ही ‘काला पानी’ में अजय देवगन और करिश्मा कपूर, ‘राधेश्याम सीता राम’ में ऐश्वर्या राय, ‘कमिश्नर’ और ‘जुआ’ में शिल्पा शेट्टी और मनीषा कोइराला जैसे नाम जुड़े थे.

विज्ञापन

ये फिल्में भी नहीं हुई रिलीज

इसी के साथ ‘पूरब की लैला पश्चिम का छैला’, ‘हम पंछी एक डाल के’, ‘एक हिंदुस्तानी’, ‘वंदे मातरम’ और ‘अखंड’ जैसे प्रोजेक्ट भी दर्शकों तक नहीं पहुंच सके थे. इसके अलावा ‘जज्बा’, ‘मुक्ति’, ‘फेम’, ‘गुड नाइट’, ‘फांसी: द कैपिटल पनिशमेंट’, ‘मुंबई टैक्सी सर्विस’, ‘शोमैन’, ‘चाय गरम’, ‘शूटर’, ‘शोला’ और ‘चोर सिपाही’ जैसे नाम भी सुनील शेट्टी की उन फिल्मों की लिस्ट में शामिल हैं, जो रिलीज नहीं हो पाई थीं.

रिलीज ना होने की वजह

गौरतलब है कि इन फिल्मों में कुछ प्रोजेक्ट अनाउंसमेंट के बाद ही बंद हो गए और कुछ की शूटिंग शुरू हुई और फिर किसी ना किसी वजह से अधूरी रह गई. इसके अलावा कई फिल्मों के पीछे प्रोडक्शन से जुड़ी परेशानियां, बजट की कमी और फाइनेंसर ना मिलना जैसी वजहें भी बताई गई.

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Awarapan 2 का सबसे महंगा एक्टर कौन? मेकर्स ने स्टार्स पर दिल खोलकर लगाया पैसा

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola