Bollywood Actor: बॉलीवुड के कई एक्टर्स ऐसे हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. कई स्टार्स अपनी लव लाइफ को लेकर भी सुर्खियों में बने रहते हैं. अगर हिंदी सिनेमा के लवर्स की बात हो, तो संजय दत्त का नाम जरूर आता है क्योंकि फिल्म संजू के जरिए रिवील हुआ था कि संजय दत्त की लाइफ में 308 से ज्यादा गर्लफ्रेंड्स रही थीं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड में एक और एक्टर ऐसा है, जिनकी 300 के करीब प्रेमिकाएं रह चुकी हैं. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन हैं?
90 के दशक के एक्टर राहुल रॉय
दरअसल, हम जिनकी बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि 90 के दशक के एक्टर राहुल रॉय हैं. जी हां, हाल ही में राहुल रॉय ने ये दावा किया है. टीवी के कॉमेडी रियलिटी शो ‘लाफ्टर शेफ सीजन 3’ राहुल ने ये रिवील किया है. इस दौरान उन्होंने शो से जुड़े सभी कलाकारों के साथ काफी मस्ती की और कई खुलासे भी कर डाले.
राहुल रॉय ने भरी हामी
शो में कृष्णा अभिषेक ने राहुल रॉय से पूछा कि हमने सुना है कि आपकी 300 गर्लफ्रेंड्स रही हैं. इस सवाल को सुनते ही राहुल रॉय शरमा गए और उन्होंने इस बात को कबूल किया और हामी भरी कि उनकी 300 गर्लफ्रेंड रही हैं. हालांकि, राहुल की ये बात सुनकर लोगों का रिएक्शन हैरानी वाला था.
फिल्म ‘आशिकी’ से डेब्यू
साथ ही अगर राहुल रॉय की बात करें तो वो किसी पहचान के मोहताज नहीं है. राहुल रॉय ने सिनेमा में कई फिल्मों में काम किया है. साल 1990 में आई फिल्म ‘आशिकी’ से राहुल ने बॉलीवुड में कदम रखा था. इस फिल्म के गाने सुपरहिट थे और इसकी वजह से ही फिल्म को खूब पसंद किया गया था.
कई फिल्मों में किया काम
इतना ही नहीं बल्कि फिल्म ‘आशिकी’ के गाने आज भी सुपरहिट माने जाते हैं. राहुल ने अपनी पहली ही फिल्म से लोगों के दिलों में खास जगह बना ली थी. इसके बाद उन्होंने ‘सपने साजन के, जनून और गुमराह’ जैसी कई फिल्में की, लेकिन उन्हें वैसे सफलता हासिल नहीं हो सकी जैसी आशिकी से मिली थी. अपनी इस फिल्म के लिए राहुल को आज भी याद किया जाता है और लोग उनकी तारीफ करते हैं.
यह भी पढ़ें- 90 करोड़ में बनी वो फिल्म, जिसने 2025 में बॉक्स ऑफिस पर किया था तांडव
संबंधित खबरें
तुषार कपूर-आयुष्मान खुराना को धमकी देने वाला आरोपी बेंगलुरु से गिरफ्तार
37 mins ago'रामायण' ने एडवांस बुकिंग में 100 करोड़ किए पार, मेकर्स की कराई चांदी-चांदी
1 hr agoRamayana Movie Review: सिर्फ कहानी नहीं, भव्यता का दूसरा नाम है 'रामायण'
2 hrs agoआयुष्मान खुराना को मिली धमकी, मांगी गई करोड़ों की रंगदारी
4 hrs ago'रामायण' में रणबीर कपूर की बेटी राहा का डेब्यू! एक्टर ने सुनाया किस्सा
4 hrs ago'रामायण' के प्रीमियर में छाईं अलिया भट्ट, रवि दुबे ने छुए सनी देओल के पैर
6 hrs ago4 साल में ही टूटी कनिका कपूर की शादी, पति से अलग हुईं 'बेबी डॉल' सिंगर
7 hrs ago'हिसाब बराबर करूंगा...', सारा अली खान से क्यों टूटी Orry की दोस्ती?
23 hrs ago'रामायण' का आएगा तीसरा पार्ट? रणबीर कपूर ने दिया बड़ा हिंट
1 day agoकौन हैं राघव मल्होत्रा? जिन्होंने 'रामायण' में निभाया यंग 'रावण' का रोल
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines