Bollywood Film: हिंदी सिनेमा की एक नहीं बल्कि कई फिल्में ऐसी हैं, जिन्होंने बड़े-बड़े रिकॉर्ड्स बनाए हैं. कुछ फिल्में तो ऐसी भी हैं, जो सालों बाद भी लोगों की फेवरेट लिस्ट में शामिल हैं. आज हम आपको उस फिल्म के बारे में बता रहे हैं, जो 69 साल पहले रिलीज हुई थी, लेकिन आज भी इसे कल्ट और ब्लॉकबस्टर माना जाता है. आइए जानते हैं कि आखिर ये कौन-सी फिल्म है?
फिल्म ‘मदर इंडिया’
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वो कोई और नहीं बल्कि साल 1957 में रिलीज फिल्म ‘मदर इंडिया’ है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. इतना ही नहीं बल्कि आज भी इस फिल्म का बना हुआ रिकॉर्ड कामयाब है. इस फिल्म में नरगिस दत्त लीड रोल में थी और उनके साथ राजकुमार, राजेंद्र कुमार और सुनील दत्त भी लीड रोल में थे.
बजट और कलेक्शन
इस फिल्म का डायरेक्शन महबूब खान ने किया था. ये इतनी शानदार फिल्म थी कि इसने कई अवॉर्ड अपने नाम किए थे. गौरतलब है कि फिल्म ‘मदर इंडिया’ को लगभग 60 लाख के बजट में बनाया गया था, लेकिन इस फिल्म ने लगभग 4.5 करोड़ का बिजनेस किया था और ये एक सुपरहिट फिल्म थी.
आज भी कायम है रिकॉर्ड
वहीं, अगर फिल्म के रिकॉर्ड की बात करें तो क्लासिक फिल्म ‘मदर इंडिया’ से जुड़ा सबसे बड़ा रिकॉर्ड ये है कि ये हिंदी सिनेमा के इतिहास में मां पर बनी सबसे मुनाफे वाली फिल्म है. इसने अपने बजट की तुलना में लगभग 650% का रिटर्न दिया था और आज भी कोई अन्य फिल्म इस अद्भुत रिकॉर्ड को नहीं तोड़ पाई है.
फिल्म ‘औरत’ का रीमेक
बता दें कि ये फिल्म महबूब खान की 1940 में आई फिल्म ‘औरत’ का ही रीमेक थी. इसमें ग्रामीण भारत की गरीबी, महिलाओं की ताकत और साहूकारों के शोषण को बहुत संजीदगी से दिखाया गया है. अगर आपने भी इस फिल्म को नहीं देखा है और आप भी इसे देखना चाहते हैं, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर सब्सक्रिप्शन (ऐड-ऑन के साथ) के जरिए से और शेमारूमी (ShemarooMe) पर आसानी से स्ट्रीम कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें- Kiran Rao या Reena Dutta… आमिर खान की कौन-सी एक्स वाइफ है सबसे ज्यादा अमीर?
संबंधित खबरें
धर्मेंद्र-राजेश खन्ना की ठुकराई फिल्म से स्टार बने बिग बी, क्या आपने देखी?
19 hrs agoरिलीज होते ही Dhurandhar 2 बन गई थी ब्लॉकबस्टर, अब टीवी पर होगी स्ट्रीम
21 hrs agoइमरान हाशमी की फिल्म के सेट पर बड़ा हादसा टला! पलटते हुए वैन पर गिरी SUV
23 hrs ago'दृश्यम 3' ने 12 दिनों में बॉक्स ऑफिस पर 500 करोड़ किए पार, जानें कलेक्शन
1 day agoटीवी पर आएगी ‘धुरंधर द रिवेंज’, जानें कब और किस चैनल पर देख पाएंगे फिल्म
1 day agoरणबीर की ‘रामायण पार्ट 1’ का कितना होगा रनटाइम? रिलीज से पहले जान लें सबकुछ
1 day ago‘जेलर 2’ का कितना है बजट? रजनीकांत की फीस से लेकर रिलीज डेट तक जानें सबकुछ
1 day agoआयुष्मान की फिल्म 'उड़ता तीर' का दूसरा ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब होगी रिलीज
1 day agoरणबीर कपूर की Ramayana का 'जटायु' पोस्टर हुआ रिलीज, कौन निभा रहा रोल?
1 day ago11वें दिन 'दृश्यम 3' की कमाई में आई गिरावट, फिर भी किया ताबड़तोड़ कलेक्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines