News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
New Year 2024: नए साल का आगमन हो चुका है, हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड सितारों ने बहुत धूम-धाम से न्यू ईयर का स्वागत किया, कोई पार्टी के साथ इसे मना रहा है, तो कोई घूमने निकला है। वहीं कुछ सेलेब्स ने 2023 की यादों का एक पिटारा शेयर कर इसे अलविदा कहा है और नए साल का स्वागत किया। बॉलीवुड हस्तियों ने वीडियो शेयर कर ये बताया है कि उनका साल 2023 कैसा रहा। आप भी वीडियो देखकर समझ सकते हैं बॉलीवुड सितारों के लिए 2023 में कौन सा साल पल सबसे अच्छा था।
अजय देवगन ने शेयर की फैमिली की यादें
सिंघम एक्टर अजय देवगन ने सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली का एक पोस्ट शेयर किया है, इस पोस्ट में उन्होंने कई सारी फोटो पोस्ट की है, पहली फोटो में अजय देवगन को अपने बेटे के साथ देखा जा सकता है। इसमें उनके साथ उनकी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल भी उनके साथ है , अगली फोटो किसी ट्रिप की है इसमें वो पूरी फैमिली के साथ दिख रहे हैं। 4-5 फोटो का एक कोलॉज शेयर कर एक्टर ने फैंस को नए साल की बधाई भी दी है।
दीपिका पादुकोण
वहीं फाइटर एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण ने भी 2023 की यादों से भरा एक वीडियो शेयर किया है, ये वीडियो फैंस को दीपिका के अकेडमी अवॉर्ड की याद दिलाता है, साथ ही इसमें उन्होंने अपने वॉव ट्रेंड वाले वीडियो से लेकर स्किन केयर ब्रांड को लॉन्च करने की एक झलक दिखाई है। इसके अलावा एक्ट्रेस ने अपनी ब्लॉकबस्टर हिट पठान, जवान का भी कुछ पार्ट वीडियो में दिखाया है।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
कहां गई हैं करीना कपूर?
साथ ही करीना कपूर भी अपनी फैमिली के साथ नया साल मनाने स्विट्जरलैंड गई हुई हैं, उन्होंने स्विट्जरलैंड में ही अपने दोनों बेटे तैमूर, जेह, पति और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान के साथ नया साल मनाया।
संजय दत्त भी पत्नी मान्यता और बेटी त्रिशला, शहरान और इकरा के साथ नया साल मनाने दुबई पहुंचे हैं। आलिया भट्ट ने वीडियो के जरिए बताया 2023 में उनके लिए सबसे बेस्ट मूमेंट कौन-सा था, Gucci के साथ उनके कॉलोबेरेशन से लेकर मेट गाला में उनके डेब्यू तक, वीडियो में सब कुछ शेयर किया गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है, ”2023”।
View this post on Instagram---विज्ञापन---
न्यूज 24 पर पढ़ें बॉलीवुड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।